Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम ने दो दिवसीय बंशीधर महोत्सव का किया उदघाटन, भाजपा सांसद,विधायक ने बनायी दूरी

Garhwa/Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दो दिवसीय राजकीय बंशीधर महोत्सव का उदघाटन किया. इस मौके पर उन्होंने गढ़वा जले के विकास के लिए 797 करोड़ रुपये की 74 योजनाओं की सौगात भी दी. उन्होंंने वंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना की, और राज्य के सर्वांगीण विकास की प्रार्थना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड को खनिज -संपदा के रूप में जाना जाता रहा है. लेकिन अब पर्यटन के रूप में इस राज्य को अलग पहचान दिलाने की दिशा में हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं. पर्यटक स्थलों को संरक्षित और विकसित कर रहे है. इस कड़ी में राज्य के धार्मिक स्थलों का सर्किट बनाया जाएगा. सभी प्रमुख धार्मिक स्थल इससे जोड़े जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को हम बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा सकें. हमारी कोशिश है कि विश्व के टूरिज्म मैप पर झारखंड को भी एक अलग पहचान दिला सकें. इस वर्ष श्री वंशीधर महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा मिला है. आने वाले वर्षों में इस महोत्सव को और भव्यता देने का काम करेंगे. रांची">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">रांची

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

धार्मिक स्थलों का हो रहा विकास और सौंदर्यीकरण 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपनी कला-संस्कृति और परंपरा को इतना मजबूत करना है कि विपरीत परिस्थितियों में भी इसे कोई तोड़ नहीं सके. इसी सोच के साथ धार्मिक स्थलों को विकसित करने के लिए लगातार योजनाएं बना रहे हैं. राजधानी रांची में तपोवन मंदिर के विकास पर 14 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जा रहे हैं, वहीं रांची के तमाड़ में स्थित ऐतिहासिक दिउड़ी मंदिर के विकास के लिए 7 करोड़ रुपए की योजना बन चुकी है. बहुत जल्द इस मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण की आधारशिला रखी जाएगी. [caption id="attachment_626649" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/3-3.jpg"

alt="" width="1600" height="720" /> महोत्सव में शामिल लोग[/caption]

पहले कागजों पर होता था विकास, अब धरातल पर उतर रही योजनाएं 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सिर्फ कागजों पर विकास होता था. अब धरातल पर योजनाएं उतर रही हैं. लोगों को पूरे मान-सम्मान के साथ उनका हक और अधिकार दे रहे हैं. मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि वे सरकार की योजनाओं से जुड़े और अपने आर्थिक प्रगति के मार्ग को प्रशस्त करें. सरकार आपकी मदद के लिए हमेशा आपके साथ खड़ी है. इसे पढ़ें- मानहानि">https://lagatar.in/saryu-said-on-defamation-notice-banna-should-take-the-matter-to-court/">मानहानि

नोटिस पर सरयू बोले, बन्ना कोर्ट तक ले जाएं मामला
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरी संवेदना के साथ कार्य कर रही है. हमने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिए हैं कि गरीब, दलितों, किसानों, मजदूरों, वंचितों, अल्पसंख्यकों समेत सभी समुदाय और वर्ग के हित में कार्य करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे किसी भी स्तर के जनप्रतिनिधि हों. अगर जनता ने आपको अपना प्रतिनिधि चुना है तो आपसे उनको काफी उम्मीदें हैं. आप लोगों की समस्याओं को दूर करने में अपनी जिम्मेदारियों को निभाएं.

60 योजनाओं का शिलान्यास, 14 योजनाओं का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 739 करोड़ 22 लाख 64 हजार 792 रुपये की लागत से 60 योजनाओं की आधारशिला रखी. वहीं, 57 करोड़ 55 लाख 22 हज़ार 933 रुपये की लागत से 14 योजनाओं का उद्घाटन किया. जिन महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन संपन्न हुआ. उनमें भंडरिया, रंका, धुरकी, चिनियां, रमकंडा और नगर उंटारी प्रखंड कार्यालय परिसर का विकास तथा बीडीओ, सीओ और अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों का नवनिर्मित आवास तथा नगर उंटारी में नवनिर्मित गेस्ट हाउस और विभिन्न नदियों पर निर्मित पांच पुल शामिल हैं. इस अवसर पर मंत्री बादल, मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्षा शांति देवी, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, आईजी पलामू राजकुमार लकड़ा और जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-mp-and-mla-flagged-off-the-puri-patna-express-train/">जामताड़ा

: पुरी-पटना एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सांसद व विधायक ने किया रवाना

भाजपा सांसद-विधायक ने बनायी दूरी

कार्यक्रम से भाजपा सांसद विष्णुदयाल राम और भाजपा विधायकगण दूर रहे. सांसद राम ने गढ़वा जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि बंशीधर नगर महोत्सव में जनप्रतिनिधियों को पूजा करने से रोका जा रहा है. पूजा करने और प्रसाद अनुमति लेना जरूरी है। महोत्सव से ठीक एक दिन पहले पलामू सांसद ने आयोजन से खुद को अलग कर लिया है. कहा है कि गढ़वा जिला प्रशासन की तरफ से श्री बंशीधर नगर के बीडीओ ने एक आदेश जारी किया है. इस आदेश में कहा गया है कि बंशीधर नगर महोत्सव एक राजकीय महोत्सव है, इसलिए राजनीतिक दलों के बैनर-पोस्टर हटाए जा रहे हैं. लेकिन प्रशासन दोहरी नीति अपना रही है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैनर पोस्टर को नहीं हटाया गया है, बल्कि बीजेपी के बैनर-पोस्टर को हटा दिया गया है.जबकि उनका कहना है कि उनके पोस्टर में भारतीय जनता पार्टी का जिक्र नहीं था, सिर्फ पर्यटन विभाग द्वारा आम लोगों को आमंत्रण भेजा गया था. उन्होंने कहा है कि दूसरी बार महोत्सव के आयोजन को लेकर हुई बैठक में सांसद और स्थानीय विधायक नहीं बुलाया गया. एक तरफ सहयोग की बात की जाती है और दूसरी तरफ बैठकों में नहीं बुलाया जाता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही