Search

 
 
 

सीएम ने रिम्स में सांसद कालीचरण सिंह का हाल जाना, अन्य मरीजों से भी मिले

 
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को रिम्स पहुंचे, वहां उन्होंने कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में इलाजरत चतरा सांसद कालीचरण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनसे बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना. इसके बाद मुख्यमंत्री ने पेइंग वार्ड में भर्ती गुवा गोलीकांड के शहीद वंशज (पश्चिमी सिंहभूम जिले के नुवामुंडी निवासी) दुरगुरिया सिरका के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली. साथ ही उनसे बातचीत कर उनका हालचाल जाना. मुख्यमंत्री ने सांसद कालीचरण सिंह और शहीद वंशज दुरगुरिया सिरका के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. https://lagatar.in/cm-inquired-about-the-condition-of-mp-kalicharan-singh-in-rims-also-met-other-patients/guwa/"

rel="attachment wp-att-963423">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/guwa.jpg"

alt="dbfgvb" width="600" height="400" /> मौके पर मुख्यमंत्री ने इलाजरत अन्य मरीजों से भी मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि रिम्स प्रबंधन पूरी तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा प्रदान करे. मुख्यमंत्री ने उपस्थित चिकित्सकों को सभी मरीजों का बेहतर इलाज व जरूरी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें -UP">https://lagatar.in/up-bahraich-burning-in-the-fire-of-violence-internet-service-closed-area-turned-into-a-police-camp/">UP

: हिंसा की आग में जल रहा बहराइच, इंटरनेट सेवा बंद, इलाका पुलिस छावनी में तब्दील
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही