Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में झारखंड भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, हुए नाराज, रिपोर्ट मांगी

  • कहा- निर्माण कार्य में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं, कार्य में विलंब हुआ, जिम्मेदार व्यक्ति बख्शे नहीं जायेंगे
  • 15 दिन में जिम्मेदार अधिकारियों एवं सलाहकारों की भूमिका से संबंधित जांच रिपोर्ट पेश करें
New Delhi/ Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने प्रवास के दौरान दिल्ली में निर्माणाधीन झारखंड भवन के सभी सातों फ्लोर का निरीक्षण किया. कांफ्रेंस हॉल, डाइनिंग हॉल, मुख्यमंत्री कक्ष, गेस्ट रूम, गवर्नर सुइट समेत अन्य स्थलों काे देखा. निर्माण कार्य में हुए विलंब को लेकर नाराजगी जतायी. 15 दिन के अंदर जिम्मेदार अधिकारियों एवं सलाहकारों की भूमिका से संबंधित जांच रिपोर्ट देने को कहा. साथ ही भवन की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं अतिथियों की सुविधा के लिए आवश्यक बदलाव करने का निर्देश अधिकारियों को दिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/16rc_m_141_16052023_1.jpg"

alt="" width="1600" height="1066" />

समीक्षा बैठक में असंतुष्ट नजर आये सीएम

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों, सलाहकार और कार्यान्वयन एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी. मुख्यमंत्री को झारखंड भवन के निर्माण होने वाले खर्च की जानकारी दी गयी. इसको लेकर मुख्यमंत्री संतुष्ट नजर नहीं आए. मुख्यमंत्री ने 15 दिनों के अंदर झारखंड भवन निर्माण को लेकर जिम्मेवार अधिकारियों एवं सलाहकारों की भूमिका से संबंधित जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा. उन्होंने भवन की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं अतिथियों की सुविधा के लिए आवश्यक बदलाव करने का निर्देश अधिकारियों को दिया. बता दें कि कोविड संक्रमण की वजह से काम पर रोक और तकनीकी चुनौतियों के कारण झारखंड भवन के निर्माण कार्य में विलंब हुआ. मुख्यमंत्री ने कहा, झारखंड भवन का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो और यह अपनी पहचान स्थापित करे, ऐसा प्रयास होना चाहिए. भवन निर्माण कार्य में अगर किसी तरह की अनियमितता सामने आती है, तो जिम्मेदार व्यक्ति बख्शे नहीं जायेंगे. बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, प्रधान स्थानिक आयुक्त मस्त राम मीणा, भवन निर्माण सचिव सुनील कुमार के अलावा कई पदाधिकारी उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/16rc_m_140_16052023_1.jpg"

alt="" width="1600" height="1066" /> इसे भी पढ़ें – बाबा">https://lagatar.in/what-is-baba-is-he-any-baba-said-lalu-prasad-before-leaving-for-delhi/">बाबा

कौन चीज है, वो कोई बाबा है? दिल्ली जाने से पहले बोले लालू प्रसाद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही