Ranchi: विधानसभा परिसर के आसपास ऊंचे भवन का निर्माण नहीं करने का सीएम हेमंत सोरेन ने आदेश दिया है. साथ ही मंत्रीगण और वरीय अधिकारियों के लिए निर्मित होने वाले आवास में समरूपता रखने को कहा है. इन आवासों का डिजाइन मुख्य सचिव के साथ बैठक कर तय करने को कहा है. इस कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखना आवश्यक है. भविष्य में खाली होने वाले पुराने आवास की उपयोगिता क्या होगी, इसका ब्योरा दें. सीएम हेमंत सोरेन ने ग्रेटर रांची डेवलपमेंट ऑथोरिटी के निदेशक पर्षद (Board of Directors) की 27वीं बैठक में कहीं. सीएम ने कहा कि विस्थापितों के पुनर्वास हेतु आवश्यक कदम उठाएं. आवास बनकर तैयार हैं. निर्मित आवासों में विस्थापित परिवार को शिफ्ट करने का कार्य करें. विस्थापित परिवार के चयन में सावधानी बरतें. इसे भी पढ़ें- पंचायत">https://lagatar.in/hemant-government-trying-to-prevent-corruption-by-stopping-panchayat-elections-babulal/9187/">पंचायत
चुनाव रोककर करप्शन का जुगाड़ कर रही हेमंत सरकार: बाबूलाल
CO पर हाईकोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना
चुनाव रोककर करप्शन का जुगाड़ कर रही हेमंत सरकार: बाबूलाल
मंत्रीगण, विधायकों और अधिकारियों के लिए आवास
सीएम को ग्रेटर रांची डेवलपमेंट ऑथोरिटी के प्रबंध निदेशक वीनय कुमार कुमार चौबे ने बताया कि मंत्रीगण, विधायकगण और वरीय अधिकारियों के लिए निर्मित होने वाले आवास जी प्लस 2 से ऊपर के नहीं होंगे. विस्थापितों के पुनर्वास हेतु नये आवास का निर्माण हुआ है. सभी आवास 12 सौ 50 स्क्वायर फीट के हैं और प्लॉट का एरिया 27 सौ स्क्वायर फ़ीट है. यह निर्माण कार्य 52.823 एकड़ में हुआ है इसके अतिरिक्त अन्य प्रस्तावित निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है. प्रस्तावित निर्माण कार्य हेतु कंसलटेंट नियुक्ति के बाद विचार-विमर्श होगा इसके उपरांत कार्ययोजना तैयार की जाएग. सीएम को 149 एकड़ में प्रस्तावित वाटर पार्क निर्माण की पूर्ण जानकारी ग्रेटर रांची डेवलपमेंट ऑथोरिटी के प्रबंध निदेशक ने दी. इसे भी पढ़ें- कांके">https://lagatar.in/high-court-imposed-a-fine-of-10-thousand-on-kanke-co/10465/">कांकेCO पर हाईकोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना
Leave a Comment