Search

 
 
 

सीएम ने उद्यमियों को झारखंड में निवेश के लिए किया आमंत्रित

 

कहा- देश की अर्थव्यवस्था में झारखंड की अहम भूमिका

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि देश के लगभग 40 प्रतिशत खनिज संसाधन झारखंड में हैं. कई खनिज एवं उद्योगों के लिए जरूरी रॉ मैटेरियल्स का झारखंड सबसे बड़ा उत्पादक है. देश की अर्थव्यवस्था में यह राज्य अहम भूमिका निभाता रहा है. कोलकाता में आयोजित बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट-2025 बुधवार को भाग लेने पहुंचे सीएम ने उद्गाेगपतियों व निवेशकों केा झारखंड में निवेश के लिए आमंत्रित किया. कहा कि झारखंड में खनिज आधारित उद्योगों के साथ-साथ कला-संस्कृति व पर्यटन जैसे अनेकों क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं.

उन्होंने कहा कि झारखंड देश का सबसे ज्यादा तसर उत्पादक राज्य है, ऐसे में टेक्सटाइल क्षेत्र में भी यह राज्य आगे बढ़ सकता है. कला-संस्कृति के मामले में झारखंड की गिनती समृद्ध राज्यों में होती है. नेचुरल ब्यूटी को देखते हुए पर्यटन के क्षेत्र में भी झारखंड निवेशकों की पहली पसंद बन सकता है. 

देश के 40 फीसदी खनिज झारखंड में

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड देश का एक ऐसा राज्य है, जहां देश का लगभग 40 प्रतिशत खनिज संसाधन पाया जाता है. यहां कई खनिज आधारित उद्योग लंबे समय से स्थापित हैं. कई औद्योगिक घरानों ने यहां निवेश किया है. मुख्यमंत्री ने उद्यमियों से कहा कि आप झारखंड आएं, सरकार आपको पूरा सहयोग करेगी.

यह भी पढ़ें ईरान">https://lagatar.in/if-iran-kills-me-it-should-be-destroyed-trump-orders-his-advisors/">ईरान

मेरी हत्या करता है तो उसे तबाह कर दिया जाये, ट्रंप का अपने सलाहकारों को आदेश

हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही