Search

 
 
 

सीएम आमंत्रण फुटबॉल: खेल निदेशक ने सभी डीएसओ से किट खरीदारी का मांगा ब्यौरा

 
Ranchi: खेल निदेशक सुशांत गौरव ने बुधवार 7 फरवरी को सभी जिला खेल पदाधिकारी (डीएसओ) के नाम पत्र लिखा. जिसमें मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर टेंडर कर खेल किट के भुगतान राशि की जानकारी मांगी है.

जारी पत्र में लिखी गई बातें

"मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल (बालक एवं बालिका) प्रतियोगिता, 2023-24 के प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को खेल किट उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न जिला खेल पदाधिकारियों द्वारा निविदा के माध्यम से खेल किट क्रय करने की बात अंकित करते हुए आवंटन की मांग की गई है. जिलावार अधियाचित आवंटन राशि में काफी अधिक अंतर है. अतएव आपके द्वारा अधियाचित राशि उपावंटित करने के पूर्व संबंधित जिलों में खेल किट क्रय हेतु की गई निविदा के दर का मूल्यांकन किये जाने की आवश्यकता है."

क्या है मामला

मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2023- 24 के आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए खरीदी गई खेल किट में खर्च की गई राशि की जानकारी मांगी गई है. प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर टेंडर के माध्यम से हजारों किट (जर्सी सेट, टी शर्ट, बूट, मोजे, शीन गार्ड और गोलकीपर ग्लव्स) की खरीदारी की गई थी. इसके बाद 24 जनवरी को खेल निदेशक ने पत्र लिखकर सभी डीएसओ से टेंडर के एवज में होनेवाले भुगतान की राशि की जानकारी मांगी थी.जिलावार भुगतान की जानेवाली राशि में अंतर देख निदेशालय की ओर से पत्र लिखा गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही