Search

 
 
 

सीएम कर रहे झामुमो विधायक दल की बैठक, चुनाव पर बन रही रणनीति

 
Ranchi: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन कांके रोड स्थित सीएम आवास में पार्टी विधायक दल की बैठक कर रहे हैं. इस बैठक में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, सभी विधायक और सांसद शामिल हैं. बैठक में राज्य के 14 लोकसभा सीटों पर जीत की रणनीति तय होगी. पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि विधायकों के साथ वर्तमान चुनाव व राजनीतिक हालात पर चर्चा की जायेगी. राज्य की सभी 14 सीट कैसे इंडिया गठबंधन के खाते में आये इस पर राय ली जायेगी. मालूम हो कि झामुमो ने गुरुवार को गिरिडीह और दुमका सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. इन दोनों सीटों पर वर्तमान विधायकों को ही प्रत्याशियों बनाया गया है. अब सिंहभूम, राजमहल व जमशेदपुर सीट पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा बाकी है. इसे भी पढ़ें -कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-issued-a-manifesto-named-nyaya-patra-based-on-five-justices-and-25-guarantees/">कांग्रेस

ने पांच न्याय और 25 गारंटी पर आधारित न्याय पत्र नाम से घोषणापत्र जारी किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही