Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरफ्तारी के डर से ईडी ऑफिस नहीं जा रहे CM, ये डर अच्छा है : बाबूलाल

Advertisement
Advertisement
Ranchi : जमीन घोटाला मामले में चौथे समन के बाद भी सीएम हेमंत के ईडी ऑफिस नहीं गये. इस पर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह डर अच्छा है. गलत करने वाले हर व्यक्ति को कानून का डर होना ही चाहिए. चाहे वह कितना भी प्रभावशाली, पहुंच और पैसे वाला क्यों न हो. बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को डर है कि आदिवासियों की सैकड़ों एकड़ जमीन खुद हड़पने के घोटाले और मनी लॉंड्रिंग में पूछताछ के लिए बुला रही ईडी उन्हें गिरफ्तार कर सकती है. इसी वजह से वे ईडी के सामने पूछताछ के लिए जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं. (पढ़ें, सीएम">https://lagatar.in/cm-secretariat-employee-reached-ed-office-with-the-letter/">सीएम

सचिवालय का कर्मी चिट्ठी लेकर पहुंचा ईडी ऑफिस)

काश पहले ही हो जाता कानून का डर 

बाबूलाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली तो अब गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट की शरण में है. ये डर अच्छा है. काश कानून का यह डर हेमंत सोरेन को पहले ही आ गया होता तो झारखंड और झारखंडियों को लूट-खसोट और आतंक देखने को नहीं मिलता, न ही देश दुनिया में झारखंड की इतनी बदनामी होती. हेमंत सोरेन को झारखंड से लेकर दिल्ली तक किसी भी तरह जेल जाने से बचने के लिए यहां-वहां मत्था टेकते घूमना नहीं पड़ता.  मंहगे वकीलों पर गरीबों की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपये भी खर्च नहीं करने पड़ते. इसे भी पढ़ें : 2024">https://lagatar.in/2024-lok-sabha-elections-should-be-held-on-ballot-papers-not-on-evms-issue-heated-up-due-to-congresss-demand/">2024

का लोकसभा चुनाव मतपत्रों पर होना चाहिए, ईवीएम पर नहीं, कांग्रेस की मांग से मुद्दा गरमाया
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही