Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JPSC पीटी परीक्षा में हुए भ्रष्टाचार को जस्टिफाई कर रहे सीएम, कदाचार को बता रहे सदाचार: बीजेपी

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग की पीटी परीक्षा में हुए कथित भ्रष्टाचार का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीएम हेमंत सोरेन के दिये एक बयान पर अब भाजपा ने पलटवार किया है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया. इसमें उन्होंने कहा कि जेपीएससी पीटी परीक्षा को मुख्यमंत्री द्वारा क्लीन चिट दिया जाना राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है. उनका बयान यहां के प्रतिभावान विद्यार्थियों को हताश और निराश करने वाला है. दरअसल, ऐसा कह कर वे पीटी परीक्षा में हुए भ्रष्टाचार को जस्टिफाई कर रहे हैं. साथ ही कदाचार को सदाचार बताने का काम कर रहे हैं. देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=If12Q7kgpNc

जेपीएससी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार उजागर

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड लोकसेवा आयोग द्वारा 7वीं से 10वीं तक की पीटी परीक्षा में भ्रष्टाचार पूरी तरह उजागर हुआ है. आयोग ने अभ्यर्थियों एवं भाजपा के द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वयं पुष्टि भी की है. उसी का परिणाम है कि 49 ओएमआर सीट नहीं मिलने के कारण उतीर्ण अभ्यर्थियों को अनुतीर्ण किया गया. राज्य के युवाओं को मुख्यमंत्री से जेपीएससी पीटी में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराकर दूध का दूध और पानी का पानी कराने की उम्मीद थी, परंतु उन्होंने इसे दूसरी दिशा में मोड़ने की कोशिश की है. इसे भी पढ़ें- मुक्ति">https://lagatar.in/mukti-sanstha-cremated-33-unclaimed-bodies/">मुक्ति

संस्था ने 33 लावारिस शव का किया अंतिम संस्कार, सात सालों में 1259 शवों को दिलायी सद्गति

अभ्यर्थियों के साथ आतंकी जैसा व्यवहार

प्रतुल ने कहा कि राज्य की युवाशक्ति अपने न्याय के लिये संघर्ष कर रही है, तो वहीं सरकार लाठियां बरसा रही है. लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर भी हमला बोला जा रहा है. आंदोलनरत छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है जैसे वे आतंकवादी हो. रात के अंधेरे में जबरन उठाकर ले जाना ये कौन सा न्याय है. उन्होंने कहा कि भाजपा भी चाहती है कि राज्य के आदिवासी मूलवासी प्रतिभावान अभ्यर्थियों की नियुक्ति हो परंतु इसमे तो वैसा नही दिख रहा. गरीब और प्रतिभावान आदिवासी मूलवासी युवाओं को नौकरी से वंचित रखने की साजिश की जा रही है.

बीजेपी सरकार में हुई लाख से अधिक नियुक्तियां

प्रतुल ने आगे कहा कि भाजपा सरकार में लाख से अधिक नियुक्तियां हुई थीं. जिसमे 90 प्रतिशत आदिवासी मूलवासी थे. भाजपा ने मेडिकल कॉलेज में भी पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया. प्रतुल ने कहा कि सहायक पुलिसकर्मियों में 100 प्रतिशत, पंचायत सचिव में 90 प्रतिशत, होमगार्ड में 100 प्रतिशत, स्वच्छता मिशन में भी अधिकांश आदिवासी मूलवासी अभ्यर्थी हैं. फिर सरकार उन्हें क्यों प्रताड़ित कर रही है. इसे भी पढ़ें- अमतृसर">https://lagatar.in/nishan-sahibs-sacrilege-in-kapurthala-after-amritsar-golden-temple-accused-thrashed-by-mob-death/">अमतृसर

स्वर्ण मंदिर के बाद कपूरथला में निशान साहिब की बेअदबी का मामला, आरोपी की भीड़ ने पिटाई कर दी, मौत  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही