Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BREAKING : शराब घोटाले में सीएम केजरीवाल को समन, CBI ने 16 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया

New Delhi : सीबीआई ने कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 16 अप्रैल को तलब किया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि केजरीवाल को जांच दल के सवालों का जवाब देने के लिए पूर्वाह्न 11 बजे एजेंसी मुख्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है. एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि ऐसे आरोप हैं कि कुछ शराब कारोबारियों और दक्षिण लॉबी के पक्ष में नीति में फेरबदल कर जुटाए गए पैसे को ‘आप’ द्वारा चुनावी उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किए जाने का संदेह है. केंद्रीय जांच एजेंसी इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. आरोप है कि दिल्ली सरकार की 2021-22 की आबकारी नीति में शराब कारोबारियों को लाइसेंस देने के लिए कुछ डीलरों को फायदा पहुंचाया गया, जिन्होंने कथित तौर पर इसके लिए रिश्वत दी थी.

केजरीवाल रविवार को एजेंसी के सामने पेश होंगे- संजय सिंह

आम आदमी पार्टी (आप) ने इसे एक साजिश बताया और पुष्टि की कि केजरीवाल रविवार को एजेंसी के सामने पेश होंगे. आरोप लगाया कि सीबीआई ने अडाणी मुद्दे पर बोलने के कारण दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को तलब किया है और जोर दिया कि ऐसे नोटिस से भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई नहीं jgकेगी. आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सीबीआई का समन मुख्यमंत्री केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश है. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने विधानसभा में अडाणी मुद्दे के बारे में बात की थी. उसी दिन, मैंने उससे कहा था कि अगली बारी आपकी होगी. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सिर से पांव तक भ्रष्ट है और ऐसे नोटिस से भ्रष्टाचार के खिलाफ केजरीवाल की लड़ाई नहीं रुकेगी.  गौरतलब है कि शराब घोटाले मामले में ही दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया अभी जेल में हैं. मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि अत्याचार का अंत जरूर होगा.

सिसोदिया पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने 26 फरवरी को आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद दिल्ली सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था. वह सीबीआई मामले में न्यायिक हिरासत में हैं. इसके अलावा ईडी के मनी लांड्रिंग मामले में भी न्यायिक हिरासत में हैं. मालूम हो कि 2021 में जब दिल्‍ली की नई आबकारी नीति लागू हुई, तब दावा हुआ कि राजस्व बढ़ेगा. हालांकि, दिल्‍ली सरकार की मुसीबतें जरूर बढ़ गईं.

पहले ही कहा था- अगला नंबर आपका है

संजय सिंह ने कहा कि जिस दिन दिल्ली की विधानसभा में दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा था कि देश के पीएम के दोस्त की कंपनी में लगा हुआ काला धन नरेंद्र मोदी का है. उसी दिन मैंने उनसे कहा था कि अगला नंबर आपका है. ये लोग जतन करेंगे पीएम का भ्रष्टाचार दबाने के लिए.

केजरीवाल ने बीजेपी पर परोक्ष रूप से हमला किया

शुक्रवार को ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी पर परोक्ष रूप से हमला किया. उन्होंने कहा, कई राष्ट्रविरोधी ताकते हैं जो देश को आगे नहीं बढ़ने देना चाहती है. वो नहीं चाहता है कि गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले. गरीब का बच्चा पढ़ेगा तो देश तरक्की करेगा, लेकिन वो लोग नहीं चाहते हैं कि देश आगे बढ़े. वो कौन लोग हैं जो नहीं चाहते हैं कि देश तरक्की करे? उन सारे लोगों ने मिलकर मनीष सिसोदिया को जेल भेज दिया. अरविंद केजरीवाल ने कहा, जिन लोगों ने मनीष सिसोदिया को जेल भेजा है वो देश के दुश्मन हैं. इतिहास गवाह है कि जिस व्यक्ति ने शिक्षा का प्रसार करने की कोशिश की है, इतिहास में तानाशाह ने उसे उठाकर जेल भेज दिया.
इसे भी पढ़ें – राष्ट्रीय">https://lagatar.in/jharkhand-team-leaves-for-uttar-pradesh-for-national-wrestling-competition/">राष्ट्रीय

कुश्ती प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम उत्तर प्रदेश रवाना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही