Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम केजरीवाल से 9 घंटे हुई पूछताछ, सीबीआई ने पूछे 56 सवाल

New Delhi : शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से 9 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की. पूछताछ खत्म होने के बाद वे सीबीआई मुख्यालय से बाहर निकले. यह पहली बार है जब सीबीआई ने मुख्यमंत्री से पूछताछ की है. एजेंसी ने मामले में मुख्यमंत्री से पूछताछ के लिए 14 अप्रैल को समन जारी किया था. अरविंद केजरीवाल को लेने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता सीबीआई हेडक्वार्टर पहुंचे हुए थे. सुबह 11:15 बजे से शराब घोटाले मामले पर सीबीआई अरविंद केजरीवाल से लगातार पूछताछ कर रही थी. पूछताछ खत्म होने के बाद वे रात 8:30 बजे बाहर निकले.

केजरीवाल ने कहा कि ये पूरा केस फर्जी है

केजरीवाल सीबीआई हेडक्वार्टर से सीधा सिविल लाइंस स्थित अपने घर पहुंचे. इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की. सीबीआई ने क्या-क्या पूछा? इस पर केजरीवाल ने कहा कि एजेंसी ने 2020 से लेकर अभी तक के तकरीबन 56 सवाल पूछे. शुरुआत से लेकर अब तक सीबीआई ने सब कुछ पूछ डाला. केजरीवाल ने कहा कि ये पूरा केस फर्जी है. उनके पास कुछ नहीं है. कोई सबूत नहीं है. हम कट्टर ईमानदार की पार्टी के लोग हैं. केजरीवाल मुख्यालय से बाहर निकले तो उनके साथ आप कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद थे. साथ ही पूछताछ होने तक कार्यकर्ता मुख्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करते रहे.

सीएम ने कहा कि कल सदन होगा. जरूर होगा

दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर सीएम ने कहा कि कल सदन होगा. जरूर होगा. सदन तो ऐसे ही बुलाते हैं. इसलिए मैं चाहता हूं कि उपराज्यपाल थोड़ा सा संविधान पढ़ लें, कोई ऐसा सलाहकार रख लें जो कानून और संविधान की अच्छी जानकारी रखता हो. वहीं, दूसरी ओर पार्टी के कई बड़े नेताओं को दिल्ली पुलिस ने नजफगढ़ एरिया से रिहा कर दिया. इस दौरान आप नेता संजय सिंह ने गृहमंत्री और पीएम मोदी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए.

केजरीवाल ने गिरफ्तार होने की जताई थी आशंका

इससे पहले केजरीवाल ने वीडियो जारी करते हुए खुद को गिरफ्तार किए जाने की आशंका जताई थी. केजरीवाल द्वारा यह वीडियो रविवार सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर जारी किया गया था. इस वीडियो में उन्होंने दावा किया था हो सकता है कि बीजेपी ने सीबाआई को गिरफ्तार करने का आदेश दिया हो. केजरीवाल से सीबीआई की हुई पूछताछ के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रविवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया था. सीबीआई मुख्यालय के बाहर 1,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे. पुलिस ने बताया था कि स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए सीबीआई मुख्यालाय के बाहर धारा 144 लागू की गई थी. पुलिस ने कई पार्टी नेताओं को हिरासत में भी लिया. आम आदमी पार्टी के हिरासत में लिए गए नेताओं को दिल्ली पुलिस ने नजफगढ़ से रिहा कर दिया है.
इसे भी पढ़ें – लातेहार">https://lagatar.in/bhimrao-chetna-manch-remembered-babasaheb/">लातेहार

: भीमराव चेतना मंच ने बाबा साहेब को किया याद, महुआडांड़ में मिले तीन कोरोना मरीज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही