Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तपोवन मंदिर के सुंदरीकरण के लिए सीएम ने रखी आधारशिला, 14.67 करोड़ खर्च होंगे

  • अगले रामनवमी को होगा उद्घाटन - हेमंत सोरेन
Ranchi : निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर का सौंदर्यीकरण होगा. इसके लिए 14.67 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को तपोवन मंदिर के आसपास के क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण कार्य की आधारशिला रखी. मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, हमने पिछले साल तोपवन मंदिर के सौंदर्यीकरण और पुनर्निमाण की घोषणा की थी. इस साल हम मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए आधारशिला रख रहे हैं. मुझे यकीन है कि अगले साल रामनवमी तक मंदिर का सौंदर्यीकरण और पुनर्निमाण कार्य पूरा कर लिया जाएगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/whatsapp-image-2023_03_21-at-16.15.16-1_864.jpg"

alt="" width="1280" height="853" />

कडरू से तपोवन मंदिर तक पुल का चौड़ीकरण किया जाएगा

तपोवन मंदिर के सौदर्यीकरण कार्य का प्लान जुडको द्वारा तैयार किया गया है. प्रोजेक्ट के तहत कडरू से तपोवन मंदिर तक पुल का चौड़ीकरण किया जाएगा. हरमू नदी को भी कवर किया जाना है. इसके साथ ही ओवरब्रिज से निवारणपुर जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है. निर्माण कार्य के वजह से लोगों को आने जाने में बाधा न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग के साथ अप्रोच रोड बनाया जाएगा. मंदिर के दोनों तरफ तोरणद्वार का भी निर्माण किया जाएगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/whatsapp-image-2023_03_21-at-16.15.16_47.jpg"

alt="" width="1280" height="853" />

क्या क्या सुविधाएं होंगी तपोवन मंदिर में

सौंदर्यीकरण कार्य के तहत तपोवन मंदिर आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग एरिया बनाया जायेगा. बच्चों के साथ लोगो को घूमने-फिरने के लिए लॉन, कसरत के लिए आउटडोर जिम, श्रद्धालुओं के लिए सर्विस ब्लॉक टेंपल प्लाजा के साथ ग्रीन वॉल और कियोस्क की भी सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/whatsapp-image-2023_03_21-at-16.15.17_963.jpg"

alt="" width="1280" height="853" />

300 साल पुराना है मंदिर

तपोवन मंदिर के पुजारी अयोध्या दास ने बताया कि तपोवन मंदिर 300 साल से भी ज्यादा समय से है. पहले साधु-संत यहां तप किया करते थे. इसलिए इस मंदिर का नाम तपोवन पड़ा. बताया कि रांची वासियों को इस मंदिर से विशेष लगाव रहा है. यहां के लोग कई पीढ़ियों से पूजा- अर्चना करते रहे हैं. मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण का काम शुरू होने से श्रद्धालुओं में बेहद खुशी और उत्साह का माहौल है. इसे भी पढ़ें – रामनवमी">https://lagatar.in/ranchi-district-administration-alert-regarding-ram-navami-action-will-be-taken-against-those-who-spread-rumours-follow-the-guidelines-regarding-dj/">रामनवमी

को लेकर रांची जिला प्रशासन अलर्ट, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, डीजे को लेकर गाइडलाइन का पालन करें 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही