Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार के दूसरे डबल डेकर फ्लाइओवर का सीएम ने किया शिलान्यास

Advertisement
Advertisement
Patna: सीएम नीतीश कुमार ने पटना में राज्य के दूसरे डबल डेकर फ्लाइओवर का शिलान्याभस किया. इस दौरान सीएम ने कहा कि शिलान्यास के साथ कार्यारंभ भी हो रहा है. इससे काफी खुशी है. उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन समेत अन्य की मौजूदगी में सीएम ने नारियल फोड़कर फ्लाइओवर की आधारशिला रखी. सीएम ने कहा कि पीएमसीएच (PMCH) को इंटरनेशनल स्तर का अस्पताल बनाने की दिशा में काम चल रहा है. जब अस्पताल के बारे में निर्णय लिया तब फ्लाइओवर के निर्माण पर चर्चा हुई. नीचे सड़क का चौड़ीकरण और फिर इसे फोरलेन करना संभव नहीं था. इस कारण इसे डबल डेकर करने का निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा कि जेपी गंगा सेतु को भी इससे जोड़ा जाएगा.

एक तल्ले पर आने तो दूसरे तल्ले से जाने की होगी व्यवस्था

अशोक राजपथ पर कारगिल चौक से पीएमसीएच होते हुए साइंस कॉलेज तक डबल डेकर फ्लाइओवर का निर्माण होगा. बिहार सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के शिलान्यास होते ही काम शुरू हो जाएगा. काम शुरू होने के 3 साल के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा. इसके बनने से अशोक राजपथ को जाम से मुक्ति मिलेगी. डबल डेकर फ्लाईओवर के एक तल्ले पर आने तो दूसरे तल्ले से जाने की व्यवस्था रहेगी.

फ्लाइओवर के नीचे सर्विस लेन भी होगी

कारगिल चौक से साइंस कॉलेज की ओर दूसरे तल तो साइंस कॉलेज से कारगिल चौक आने के लिए पहले तल का उपयोग होगा. इसमें तीन जंक्शन बनाए जाएंगे जो कारगिल चौक, कृष्णा घाट व एनआईटी मोड़ के समीप होंगे. जबकि इसकी कनेक्टिविटी कारगिल चौक, पीएमसीएच, कृष्णाघाट, एनआईटी, लॉ कॉलेज व महेंद्रू से होगी. परियोजना के निर्माण में जगह के अनुसार सिंगल पीलर व पोर्टल फ्रेम का प्रावधान किया गया है. साथ ही फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड का भी प्रावधान किया गया है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही