Kolkata : भवानीपुर विस सीट ममता बनर्जी ने जीत ली है. उन्होंने भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल को 58,832 वोटों हरा दिया है. इसके साथ ही कोलकाता में ममता बनर्जी के आवास के बाहर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू हो गया . उधर जंगीपुर और समसेरगंज विधानसभा सीटों पर भी टीएमसी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. बता दें कि चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का निर्देश जारी किया है.
कोई भी कार्यकर्ता जीत का जश्न नहीं मनायेगा
अपनी जीत के बाद सीएम ममता ने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता जीत का जश्न नहीं मनायेंगे. कहा कि कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों की मदद करें. इस क्रम में उन्होंने केंद्र सरकार पर हल्ला बोला. कहा कि नंदीग्राम न जीत पाने की बहुत सारी वजहें हैं. जनता ने बहुत सारी साजिशों को नाकाम किया है. सीएम ममता ने कहा कि भवानीपुर में 46 फीसदी लोग गैर बंगाली हैं.#UPDATE">https://twitter.com/hashtag/UPDATE?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#UPDATE
">https://t.co/0cJTMeJ1uR">https://t.co/0cJTMeJ1uR
| West Bengal CM Mamata Banerjee leads by 58,389 votes in Bhabanipur Assembly bypolls after the last round of counting https://t.co/0cJTMeJ1uR
— ANI (@ANI) October">https://twitter.com/ANI/status/1444589752619913216?ref_src=twsrc%5Etfw">October
3, 2021
Leave a Comment