Search

 
 
 

अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल के खिलाड़ियों से मिले सीएम

 
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड से चयनित अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल के खिलाड़ियों ने मुलाकात की. बताया कि मलेशिया में आयोजित पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम के पुरुष और महिला दोनों वर्गों ने स्वर्ण पदक जीता है. टीम के महिला वर्ग में झारखंड से अनीता तिर्की, तारामणि लकड़ा, महिमा उरांव, प्रतिमा तिर्की एवं अंसुता टोप्पो शामिल थीं. वहीं पुरुष वर्ग में मुकेश कंचन एवं सनोज महतो शामिल थे. मुख्यमंत्री से खिलाड़ियों ने कहा कि प्रतियोगिता में झारखंड से चयनित सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है. मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप, पैरा थ्रो बॉल एसोसिएशन झारखंड के पदाधिकारी एवं झारखंड से चयनित सभी खिलाड़ी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – सहकारी">https://lagatar.in/ultimatum-to-cooperative-bank-management-if-the-transfer-is-not-cancelled-indefinite-strike/">सहकारी

बैंक प्रबंधन को अल्टीमेटम, तबादला रद्द नहीं हुआ तो बेमियादी महाधरना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही