Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में आये सीएम नवीन पटनायक, कहा, यह ओडिशा के लिए गर्व का क्षण

Bhubaneswar : यह ओडिशा के लिए गर्व का क्षण है. NDA द्वारा ओडिशा की द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने पर सीएम नवीन पटनायक ने यह बात कही. खबर है कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में जैसे ही द्रौपदी मुर्मू का नाम आया था, तो उन्होंने सबसे पहले उड़ीसा के सीएम नवीन पटनायक से समर्थन मांगा था. अब इस पर BJD चीफ नवीन पटनायक की प्रतिक्रिया आयी है. इसे भी पढें : शिवसेना">https://lagatar.in/rebel-mla-of-shiv-sena-reached-guwahati-from-surat-shinde-claimed-support-of-40-mlas-said-will-take-balasahebs-hindutva-forward/">शिवसेना

के बागी MLA सूरत से गुवाहाटी पहुंचे , शिंदे ने 40 विधायकों के समर्थन का दावा किया, कहा, बालासाहेब का हिंदुत्व आगे लेकर जायेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरे साथ इस विषय पर चर्चा की

नवीन पटनायक ने कहा है कि द्रौपदी मुर्मू का NDA के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में होना ओडिशा के लिए गर्व का क्षण है. कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरे साथ इस विषय पर चर्चा की तो मुझे बहुत खुशी हुई. वह देश में महिला सशक्तिकरण के लिए एक उदाहरण पेश करेंगी. नवीन पटनायक द्वारा द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिये जाने पर विपक्षी खेमे में मायूसी है.

द्रौपदी मुर्मू ने कहा, मैं इस प्रदेश की बेटी हूं

द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उन्हें ओडिशा के सभी दलों के सांसदों और विधायकों का समर्थन मिलने की उम्मीद है क्योंकि वह उस प्रदेश की बेटी हैं. उन्होंने कहा, मुझे आशा है कि मुझे ओडिशा के सभी विधायकों और सांसदों का समर्थन प्राप्त होगा  राष्ट्रपति चुनाव के लिए इलेक्टोरल कॉलेज में बीजद के पास 2.8 प्रतिशत से ज्यादा मत हैं. उन्होंने कहा, मैं इस प्रदेश की बेटी हूं. मुझे एक ओड़िया होने के नाते सबसे यह अनुरोध करने का अधिकार है कि मेरा समर्थन करें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही