Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फ्लाइंग सिख के निधन पर सीएम नीतीश ने जताया शोक, कहा, खेल जगत को हुई अपूरणीय क्षति

Advertisement
Advertisement
Bihar : फ्लाइंग सिख और देश के महान एथलीट मिल्खा सिंह का कोरोना से शुक्रवार की रात निधन हो गया. 91 वर्षीय मिल्खा सिंह  करीब एक महीने से कोरोना से जंग लड़ रहे थे. उनका ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद उन्हें भर्ती कारया गया था. उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करके मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि दी. सीएम ने लिखा कि “फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा. उनके निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें.”

जीतन राम मांझी ने भी शोक व्यक्त की

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी उनके निधन पर शोक जताया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि “फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जी के निधन की सूचना से स्तब्ध हूं. उन्होंने दुनिया भर में भारत का नाम रोशन किया और लाखों युवाओं को प्रेरणा दी. ईश्वर उनके आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”

इसी हफ्ते मिल्खा की पत्नी का भी हुआ कोरोना से निधन

बता दें कि इसी हफ्ते उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह कोरोना निधन हो गया था. निर्मल मिल्खा सिंह 85 वर्ष की थीं. मिल्खा अपनी पत्नी के आखिरी संस्कार में भी शामिल नहीं हो सके थे, क्योंकि वे आईसीयू में भर्ती थे.

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जताया शोक

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा "हमने एक महान खिलाड़ी को खो दिया है. भारतीयों के दिलों में मिल्खा सिंह के लिए खास जगह थी. उन्होंने लोगों को अपने व्यक्तिव से प्रेरित किया. उनके निधन से मैं बहुत दुखी हूं." [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही