Search

 
 
 

नालंदा: सीएम नीतीश ने द्वारिकाबीघा में किया पुल का उद्घाटन

 
Nalanda: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को अपने गृह जिला नालंदा में हरनौत के द्वारिकाबीघा में नवनिर्मित पुल का उद्घाटन किया. इस पुल की लागत लगभग 5 करोड़ रुपये है. पुल की लंबाई 44 मीटर है. बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत इस पुल के निर्माण की शुरुआत 7 दिसंबर 2022 में हुई थी, जो 6 मार्च को इस साल पूरा हो गया. पुल के निर्माण होने से कल्याणबीघा, चेरो, बहादुरपुर, बिरजू मिल्की समेत दर्जनों गांव के हजारों किसानों और ग्रामीणों को लाभ होगा. पुल के निर्माण होने से द्वारिका बीघा समेत आसपास के लोग काफी खुश हैं. इससे आवागमन की सुविधा बेहतर होगी. दूसरी ओर सीएम नवादा में ककोलत जलप्रपात का उद्घाटन करेंगे. नवादा के ककोलत जलप्रपात को नए सिरे से बनाया गया है. करीब तीन साल के बाद इसे आम लोगों के लिए खोला जा रहा है. इसे लेकर भी लोगों में उत्साह है. इससे जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं इलाके में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.
इसे भी पढ़ें - अर्थशास्त्री">https://lagatar.in/economist-conference-pm-modi-said-we-are-working-towards-global-food-security/">अर्थशास्त्री

सम्मेलन : पीएम मोदी ने कहा,  हम वैश्विक खाद्य सुरक्षा की दिशा में काम कर रहे  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही