Search

पटना: सीएम नीतीश ने एयरपोर्ट टर्मिनल का किया निरीक्षण

Patna: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विकास कार्य भी तेजी से हो रहे हैं. सरकार ने जिसे पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, उसे वे जल्द पूरा करना चाहते हैं. इसे लेकर सीएम नीतीश कुमार पटना में एयरपोर्ट टर्मिनल का निरीक्षण करने पहुंच गये. उन्होंने एयरपोर्ट टर्मिनल के निर्माण, यहां विकसित होने वाली सुविधाओं और अन्य प्रकार की भी जानकारी ली. निरीक्षण करने के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एयरपोर्ट टर्मिनल पर शेष बचे कार्यों को यथाशीघ्र पूरा कीजिये. नीतीश ने कहा कि एयरपोर्ट टर्मिनल के निर्माण का कार्य बहुत दिनों से चल रहा था, अब यह काम पूरा कर लिया गया है. एयरपोर्ट टर्मिनल पर बहुत काम हुआ है, जिससे लोगों को अब ढेर सारी सुविधा मिलेगी. सीएम ने कहा कि पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के चालू होने के बाद सुविधाएं बढ़ जाएंगी. यात्रियों को कई प्रकार की सुविधा मिलने लगेगी. इससे पटना एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ेगी. फिलहाल यहां से 30 लाख लोग सफर करते हैं, लेकिन नए टर्मिनल के बाद यह आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ तक पहुंच सकता है. इसे भी पढ़ें – तमिलनाडु">https://lagatar.in/tamil-nadu-stalin-government-removed-symbol-from-the-budget-amid-language-dispute-replaced-it-with-symbol/">तमिलनाडु

: भाषा विवाद के बीच स्टालिन सरकार ने बजट से हटाया ₹ का सिंबल, ரூ सिंबल से रिप्लेस किया
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//