10 वीं बोर्ड परीक्षा : मजिस्ट्रेट ने छात्र को 6 घंटे शौचालय में किया बंद, छूटा पेपर)
alt="" width="1024" height="683" />
सभी बाराती शाकाहारी, फिर भी बना 50 क्विंटल नॉनवेज
[caption id="attachment_556265" align="aligncenter" width="948"]alt="" width="948" height="533" /> जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव शादी में हुए शामिल[/caption] आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद की शादी में आने वाले सभी बाराती शाकाहारी थे. उनके लिए वेज खाने की व्यवस्था की गयी थी. इसमें इंडियन और कॉन्टिनेंटल डिश शामिल है. फिर भी मेहमानों के लिए करीब 25 क्विंटल मटन, 15 क्विंटल चिकन और 10 क्विंटल मछली बने थे. साथ ही मिठाई में भी गुलाब जामुन, रसगुल्ला, रसमलाई, इमरती, मूंग दाल का हलवा समेत 10 अलग-अलग प्रकार के व्यंजन थे. खाने में नॉनवेज समेत 100 से भी ज्यादा अलग-अलग प्रकार के व्यंजन बनाये जा रहे हैं.
आईलैंड पर सुरभि और राजहंस ने लिये सात फेरे
alt="" width="568" height="462" /> आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद की शादी राजधानी पटना के बैरिया इलाके एक निजी फार्म हाउस में संपन्न हुई. यह फार्म हाउस देखने में वाकई शानदार है. इसके अंदर एक आईलैंड है, जिसके चारों तरफ कृत्रिम तालाब बने हैं. इसी आईलैंड पर सुरभि आनंद और राजहंस ने सात फेरे लिये. इस आईलैंड की क्षमता करीब 20 हजार से अधिक लोगों की है. शादी के लिए फार्म को पिछले 15 दिन से तैयार किया जा रहा था.
शादी के लिए पैरोल पर बाहर हैं आनंद मोहन
बिहार के बाहुबली नेता और सहरसा के पूर्व सांसद आनंद मोहन अपनी बेटी की शादी के लिए पैरोल पर बाहर हैं. आनंद मोहन गोपालगंज के डीएम कृष्णैया हत्याकांड में बिहार की कटिहार जेल में आजीवन कैद की सजा काट रहे हैं. इससे पहले बेटी सुरभि आनंद की रिंग सेरेमनी में भी शामिल होने के लिए वह बीते साल नवंबर में पैरोल पर जेल से बाहर आये थे. बता दें कि सुरभि आनंद सुप्रीम कोर्ट की वकील हैं. वहीं उनके होने वाले पति राजहंस सिंह भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS) भारत सरकार की क्लास `ए` ऑफिसर हैं. राजहंस सिंह का परिवार मुंगेर का रहने वाला है. इसे भी पढ़ें : त्रिपुरा">https://lagatar.in/voting-on-60-assembly-seats-in-tripura-continues-from-7-am-tripura-cm-manik-saha-casts-his-vote/">त्रिपुरामें 60 विधानसभा सीटों पर मतदान 7 बजे से जारी, सीएम माणिक साहा ने डाला वोट [wpse_comments_template]

Leave a Comment