Search

 
 
 

सीएम नीतीश ने किया निर्माणाधीन डबल डेकर फ्लाईओवर का निरीक्षण

 
Patna: शहर में आवागमन सुविधा को बेहतर बनाने को लेकर नीतीश सरकार प्रतिबद्ध है. इसी के तहत डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है. इसी का निरीक्षण करने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अशोक राजपथ पहुंचे. उन्होंने निर्माणाधीन डबल डेकर पुल का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने डबल डेकर पुल के ऊपरी और निचली दोनों पुलों का गाड़ी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. बता दें कि यह नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्टों में से एक है. समय पर पूरा हो इसके लिए तेजी से काम किया जा रहा है. डबल डेकर फ्लाईओवर की कुल लंबाई 2.2 किमी है जिसमें ऊपर का पुल 2.2 क०मी लंबा है जबकि नीचे का पुल 1.7 किमी लंबा है. फ्लाईओवर के ऊपर का पुल कारगिल चौक से शुरू हो रहा है और साइंस कॉलेज के पास समाप्त हो रहा है. नीचे का पुल बीएन कॉलेज से शुरू हो रहा है जो पटना कॉलेज तक जा रहा है और यह 1.7 किमी लंबा है. इस डबल डेकर फ्लाईओवर को बीच में पीएमसीएच आने-जाने वालों के लिए कृष्णा घाट के पास कनेक्टिविटी दी गई है. इसे पीएमसीएच के मल्टी लेवल पार्किंग से भी जोड़ने की योजना है. निरीक्षण के दौरान सीएम ने कहा कि इस डबल डेकर फ्लाईओवर के बचे हुए कामों को जल्द पूरा कर इसकी शुरुआत कराएं.  शुरू होने से पटना यूनिवर्सिटी जानेवाले विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा होगी. इससे पूरे इलाके के लोगों का आवागमन सरल होगा. इसे भी पढ़ें- उमर">https://lagatar.in/jammu-and-kashmir-assembly-tributes-paid-to-26-people-killed-in-terrorist-attacks/">उमर

अब्दुल्ला ने विस में कहा, आतंकी हमले ने हमें अंदर से खोखला कर दिया
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही