Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाढ़ प्रभावित इलाकों का सीएम नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये अहम निर्देश

Advertisement
Advertisement
Patna: शनिवार को सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया. सीएम ने नालंदा और नवादा में बाढ़ प्रभावित जिलों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कई निर्देश दिया. इस दौरान सीएम के साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा भी मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने अस्थावां विधानसभा क्षेत्र इलाके के बिंद, सारे, कतरीसराय पटोरिया जैसे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया.

लगातार बारिश से नालंदा की सभी नदियां उफान पर

पटना, नालंदा और नवादा जिले का निरीक्षण करने के लिए सीएम सड़क मार्ग से निकले थे. सड़क मार्ग से सबसे पहले उनका काफिला नालंदा के बिंद पहुंचा. जिसके बाद नीतीश कुमार ने अस्थावां, रहुई और कतरीसराय गये. बता दें कि लगातार">http://lagatar.in">लगातार

हो रही बारिश से नालंदा की सभी नदियां उफान पर हैं. जिरायन, पंचाने और सकरी नदियों के तटबंध कई जगहों पर टूट गये हैं. धान की फसलें डूब गयी हैं. नवादा के धनार्जय नदी पर बन रहे पुल का डायवर्जन टूट जाने से 25-30 गांवों में बाढ़ की स्थिति बन गयी है. हिसुआ और नरहट में स्थिति ज्यादा खराब है. कई गांव प्रखंड मुख्यालय से कटे हुए हैं. सीएम ने जिला प्रशासन को हर संभव राहत कार्य चलाने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-बहरागोड़ा">https://lagatar.in/three-injured-bike-parked-and-hit-by-youths-in-bahragora-passerby-hit-by-bike-in-chauka/">बहरागोड़ा

में बाइक खड़ी कर शौच कर रहे युवकों से टकराने से तीन घायल, चौका में राहगीर को बाइक ने मारी टक्कर
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही