Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना में चल रहे मेट्रो कार्यों का CM नीतीश कुमार ने लिया जायजा

Patna: राजधानी पटना में तेजी से मेट्रो का काम चल रहा है. सीएम नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में पटना मेट्रो शामिल है. वहीं, सीएम नीतीश कुमार ने आज पटना के राजेन्द्र नगर स्थित मोइनुल हक स्टेडियम मेट्रो स्टेशन परिसर में भूमिगत टनल बनाने के लिए लाई गई मशीन `महावीर` का उद्धघाटन किया. इसके साथ ही उन्होंने चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मेट्रो परियोजना के लिए केंद्र, राज्य और जाइका के सहयोग से अब बजट बाधा को दूर कर लिया गया है, जिससे अब तेजी से कार्य होंगे. वहीं, इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. वहीं कोरोना को लेकर पूछे गये सवाल पर सीएम ने कहा कि कोरोना को लेकर राज्य सरकार मुस्तैद है और वैक्सीनेशन के साथ-साथ टेस्टिंग बढ़ाने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया गया है. उन्होंने कहा कि हम पिछले दो साल से लगातार रिपोर्ट ले रहे हैं कि राज्य में कोरोना संक्रमण की क्या स्थिति है. इस मामले में हर दिन हम अधिकारियों के साथ बातचीत करते हैं. इसे भी पढ़ें:  बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-farmers-got-a-new-transformer-due-to-the-initiative-of-the-mp/">बहरागोड़ा

 : सांसद की पहल पर किसानों को मिला नया ट्रांसफार्मर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही