Search

 
 
 

जमुई: सीएम नीतीश ने 890 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

 
Jamui: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला शुक्रवार को जमुई पहुंचा. यहां सीएम ने कॉलेज से लेकर जलाशय, थाना और पुल योजना का शिलान्यास किया. सीएम ने आदर्श महिला थाना परिसर में 890 करोड़ की 74 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. इस दौरान सीएम ने अपर किउल जलाशय योजना के विस्तारीकरण एवं पक्कीकरण तथा प्रस्तावित गरही लघुआर सड़क एवं पुल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया.

सीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया उ‌द्घाटन

सीएम ने गरही डैम के पास इको पर्यटन स्थल को विकसित करने के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे इको पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करें और इसका बेहतर ढंग से सौंदर्यीकरण करायें ताकि यहां आने वाले लोग पर्यटकीय सुविधाओं का लाभ उठा सकें. इस दौरान सीएम ने शिकहरिया के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का उ‌द्घाटन व निरीक्षण किया. वहीं सीएम ने बच्चों से बात की. उनका हाल जाना. सीएम ने ग्राम सोनपै में 9.90 लाख रुपए लागत से बने खेल मैदान का उदघाट्न किया. उद्घाटन के पश्चात् खेल मैदान के निरीक्षण करने के दौरान वहां उपस्थित खिलाड़ियों से बातचीत की. सीएम ने कहा कि यह मैदान बहुत अच्छा बना है. आप लोग पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद में भी भाग लें. इस यात्रा में सीएम ने आदर्श महिला थाना परिसर में नवनिर्मित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला थाना का उद्घाटन किया. इसके बाद सीएम ने 554.54 लाख रुपए की लागत से राजकीय महिला डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री ने राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के विभिन्न भागों का जायजा लिया और इसके संबंध में जानकारी ली. इसे भी पढ़ें – LG">https://lagatar.in/on-instructions-of-lg-acb-team-reached-kejriwals-residence-to-investigate-the-allegations-of-bjps-offer-of-rs-15-crore-each/">LG

के निर्देश पर एसीबी की टीम भाजपा के 15-15 करोड़ रुपये के ऑफर के आरोपों की जांच के लिए केजरीवाल के आवास पर पहुंची
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही