Search

सीएम नीतीश दिल्ली के लिए रवाना, राजनीतिक गलियारे में अटकलों का बाजार गर्म

Patna :  बिहार के सीएम नीतीश कुमार अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं. हालांकि सीएम दिल्ली क्यों गये हैं, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. लेकिन उनके दिल्ली जाने की खबर से राजनीतिक गलियारे में एक बार फिर कई तरह की अटकलें लगायी जा रही है. चर्चा है कि नीतीश एनडीए के बड़े नेताओं से मिलने गये हैं. इस दौरान वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद बिहार में चल रही बीजेपी-जदयू में मनमुटाव की खबरों पर चर्चा कर सकते हैं ताकि सियासी अटकलों पर पूर्ण विराम दिया जा सके. यह भी कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के परिवार वालों से मुलाकात करने जा रहे हैं.

शाह के बयान के बाद एनडीए के नेतृत्व को लेकर उठने लगे थे सवाल 

बता दें कि पिछले दिनों एक कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि बिहार में अगला चुनाव किसके चेहरे पर लड़ा जायेगा, इसका फैसला बीजेपी और जेडीयू की बैठक में लिया जायेगा. शाह के इस बयान के बाद बिहार की सियासत गरमा गयी थी. बिहार में एनडीए के नेतृत्व को लेकर कई सवाल उठने लगे थे. ऐसी चर्चाएं चल रही थी कि महाराष्ट्र वाली स्थिति बिहार में में होगी. कही बिहार में भी महाराष्ट्र की तरह नीतीश कुमार की जगह किसी और को राज्य की कमान तो नहीं सौंप दी जायेगी. इसके बाद जेडीयू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्टर जारी कर सफाई दी कि 2025 में फिर से नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री होंगे और बिहार में एडीए एकजुट है.    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp