Patna : बिहार के सीएम नीतीश कुमार अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं. हालांकि सीएम दिल्ली क्यों गये हैं, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. लेकिन उनके दिल्ली जाने की खबर से राजनीतिक गलियारे में एक बार फिर कई तरह की अटकलें लगायी जा रही है. चर्चा है कि नीतीश एनडीए के बड़े नेताओं से मिलने गये हैं. इस दौरान वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद बिहार में चल रही बीजेपी-जदयू में मनमुटाव की खबरों पर चर्चा कर सकते हैं ताकि सियासी अटकलों पर पूर्ण विराम दिया जा सके. यह भी कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के परिवार वालों से मुलाकात करने जा रहे हैं.
सीएम नीतीश दिल्ली के लिए रवाना, राजनीतिक गलियारे में अटकलों का बाजार गर्म
Last Updated: Dec 29, 2024 12:00 AM (IST)