Search

 
 
 

सीएम नीतीश दिल्ली के लिए रवाना, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

 
Patna : सीएम नीतीश कुमार आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए. नीतीश कुमार आज दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से भी मिलने की उम्मीद है. बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार की पीएम से यह पहली मुलाकात होगी. वहीं नीतीश सरकार को 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित करना है. ऐलसे में विश्वास मत से पांच दिन पहले नीतीश की पीएम से मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है. बता दें कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी सोमवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी.

राज्यसभा चुनाव से जुड़े मुद्दों पर पीएम से कर सकते हैं चर्चा 

जदयू सूत्रों के मुताबिक, नीतीश पीएम से बिहार के लिए विशेष पैकेज की मांग कर सकते हैं. साथ ही राज्यसभा चुनाव से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है. जानकारी के अनुसार, बिहार में राज्यसभा की छह सीटें खाली हो रही हैं, जिनके लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है. इन छह सीटों में से दो पर वर्तमान में जदयू का कब्जा है. जबकि दो राजद के खाते में हैं. जदयू के पूर्व अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह और वरिष्ठ नेता अनिल हेगड़े राज्यसभा के सदस्य हैं. वहीं राजद की दो सीट मनोज कुमार झा और मीसा भारती के पास है. एक सीट भाजपा के सुशील कुमार मोदी के पास है, जो पूर्व उपमुख्यमंत्री हैं और एक सीट कांग्रेस के पास है, जो पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के पास है. राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त होने वाला है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही