Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पर बोले सीएम नीतीश, इस बात में कोई दम नहीं

Advertisement
Advertisement
Bhagalpur :  विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उम्मीदवारी की चर्चा हो रही है. मीडिया ने जब इस मसले पर नीतीश कुमार से सवाल किया तो उन्होंने दो टूक कहा कि मुझे ऐसी किसी बात की जानकारी नहीं है. इस बात में कोई दम नहीं है. ऐसा कुछ मेरे दिमाग में आइडिया भी नहीं है. भागलपुर में समाज सुधार अभियान के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सियासी गलियारे में इस बात को लेकर चर्चा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विपक्ष राष्ट्रपति पद के लिए अपना साझा उम्मीदवार बना सकता है. जुलाई में वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद का कार्यकाल खत्म हो रहा है.

प्रशांत किशोर राष्ट्रपति पद के लिए नीतीश कुमार की उम्मीदवारी चाहते हैं

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के दौरान उनके सामने इस प्रस्ताव को रखा है. प्रशांत किशोर राष्ट्रपति पद के लिए नीतीश कुमार की उम्मीदवारी चाहते हैं और नीतीश के समर्थन के लिए दूसरे दलों के नेताओं से भी संपर्क साधा है.

सभी दलों के नेताओं में सहमति बनाने का प्रयास करेंगे

चर्चा है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के साथ-साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी नेता शरद पवार से पीके ने इस मसले पर बातचीत की है. इतना ही नहीं आने वाले दिनों में प्रशांत किशोर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा से भी सहमति बनाने का प्रयास करेंगे.

प्रशांत किशोर ने दिया है आइडिया

बता दें कि हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और तेजस्वी यादव की हैदराबाद में मुलाकात हुई थी. उसके बाद राव की प्रशांत किशोर की हैदराबाद में मुलाकात हुई. इन मुलाकातों के दौरान ही राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चर्चा शुरू हुई थी. कहा जा रहा है कि इसी चर्चा के दौरान प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने का आइडिया दिया, जिस पर केसीआर तैयार हो गये और वो दक्षिण भारत के नेताओं के साथ वार्ता कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें - RRDA:">https://lagatar.in/rrda-5-member-committee-canceled-applications-for-appointment-to-various-posts/">RRDA:

5 सदस्यीय कमेटी ने विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए आये आवेदनों को किया रद्द
wpse_comments_template

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही