Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CM नीतीश ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- भाजपा ने पार्टी तोड़ने की कोशिश की, 2017 में उनके साथ जाना मूर्खतापूर्ण फैसला

Patna :  सीएम नीतीश कुमार बीजेपी का साथ छोड़कर महागठबंधन में शामिल हो गये है. महागठबंधन में शामिल होने के बाद से ही बीजेपी और जेडीयू के बीच बयानबाजी तेज हो गयी है. अब तो नीतीश कुमार भी खुलकर बीजेपी पर निशाना साध रहे है. नीतीश कुमार ने बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाये है. उन्होंने कहा कि बीजेपी जेडीयू पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रही थी. नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा को 2024 में जोरदार झटका लगेगा, जिससे वो संभल भी नहीं पायेगी. उन्होंने भविष्य में कभी भी बीजेपी के साथ आने से साफ- साफ इंकार कर दिया है. पढ़ें - लखनऊ">https://lagatar.in/lucknow-huge-fire-broke-out-in-hotel-8-10-people-trapped-in-rooms-were-rescued-rescue-underway/">लखनऊ

: होटल में लगी भीषण आग, कमरों में फंसे 8-10 लोगों को निकाला गया, रेस्क्यू जारी
इसे भी पढ़ें - सीबीए">https://lagatar.in/cba-organized-business-and-excellence-award-felicitated-entrepreneurs/">सीबीए

ने बिजनेस एंड एक्सीलेंस अवॉर्ड का किया आयोजन, उद्यमियों को किया सम्मानित

एनडीए में शामिल होने का निर्णय बेहद मूर्खतापूर्ण फैसला 

नीतीश कुमार ने यह सभी बातें जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के समापन के दौरान अपने नेताओं को संबोधित करते हुए कहा है. नीतीश कुमार ने JDU के नेताओं के सामने स्वीकार किया कि 2017 में बीजेपी के साथ जाना बड़ी गलती है. उन्होंने कहा कि एनडीए में शामिल होने का निर्णय बेहद मूर्खतापूर्ण फैसला था. उन्होंने ये भी माना कि 2013 में हम लोग एनडीए से अलग हो गए थे वो भी एक गलती हुई. 2017 में फिर से एनडीए में वापस जाने से कुछ राज्यों के कई लोग हमलोग से अलग हो गये. इसे भी पढ़ें - रईसों">https://lagatar.in/upset-in-the-list-of-the-rich-gautam-adani-again-slips-to-the-fourth-position-146-5-billion-in-assets/">रईसों

की लिस्ट में उलटफेर, गौतम अडानी फिर चौथे पायदान पर फिसले, 146.5 अरब डॉलर रह गयी संपत्ति

जेडीयू कभी भी बीजेपी के साथ समझौता नहीं करेगा 

नीतीश ने कहा कि फिर से जब जेडीयू एनडीए से अलग हुआ तो कई राज्यों के लोग कह रहे हैं कि अब ठीक हुआ है. उन्होंने कहा कि हम भाजपा के साथ चले गये तो बाद में पता चला कि बीजेपी हमारी पार्टी को ही तोड़ना चाहती है. जो हमें बर्दाश्त नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी यह जान ले की जब तक जनता दल यूनाइटेड पार्टी है, कभी भी अब उनके साथ समझौता नहीं करेंगे. इसे भी पढ़ें - अररिया">https://lagatar.in/araria-a-horrific-road-accident-four-people-including-three-year-old-innocent-died/">अररिया

: भीषण सड़क हादसा, तीन साल के मासूम समेत चार लोगों की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही