Darbhanga : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बिहार के एकदिवसीय दौरे पर दरभंगा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने दरभंगा एम्स का शिलान्यास किया. कहा जा रहा है कि चिकित्सा के क्षेत्र में बिहार को यह बहुत बड़ी सौगात है. इस मौके पर मंच पर उपस्थित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूने की कोशिश की, जिससे प्रधानमंत्री भी हतप्रभ हो गये और उनका हाथ पकड़ लिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. https://twitter.com/PTI_News/status/1856655182194729221
सीएम नीतीश ने भरी सभा में पीएम के 'छुए' पैर, हतप्रभ हुए मोदी, वीडियो वायरल...
Last Updated: Nov 13, 2024 12:00 AM (IST)