महिला संवाद यात्रा पर विपक्ष उठा रहा सवाल
दरअसल, सीएम नीतीश कुमार दिसंबर में बिहार की यात्रा पर निकलेंगे. उनकी यात्रा का नाम महिला संवाद यात्रा रखा गया है. सम्भवतः 15 दिसंबर से उनकी यात्रा शुरू होगी. इसमें मुख्य रूप से वे राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाने की कोशिश करेंगे. महिलाओं के लिए राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनायें सहित जीविका दीदी, महिलाओं को आरक्षण, शराबबंदी से महिलाओं का सबलीकरण आदि को प्रमुखता से वे उठाएंगे. इस दौरान नीतीश कुमार सात निश्चय योजना, जल जीवन हरियाली योजना की समीक्षा भी करेंगे. उनकी इस यात्रा के लिए राज्य मंत्रिमंडल ने 225 करोड़ 78 लाख रुपए खर्च करने पर मुहर लगाई है. हालांकि विपक्षी दलों द्वारा सरकारी फंड से सीएम नीतीश द्वारा यात्रा करने पर सवाल उठाया जा रहा है.2025 के चुनाव में एनडीए की सरकार बनने जा रही है
अब एनडीए के प्रमुख घटक दल के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्षी दलों को जमकर लताड़ा है. राज्यसभा सांसद ने महागठबंधन नेताओं के उस दावे पर चुटकी ली जिसमें तेजस्वी यादव ने वर्ष 2025 विधानसभा चुनाव में उनकी सरकार बनने का दावा किया था. उपेंद्र ने कहा कि 2025 के चुनाव में सिर्फ और सिर्फ एनडीए की सरकार बनने जा रही है. बता दें कि सीएम नीतीश की यात्रा को लेकर जदयू की ओर से भी बड़ी तयारी की जा रही है. उनकी इस यात्रा को मुख्य रूप से विधानसभा चुनाव के पहले एक बड़ी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. चुनाव के करीब एक साल पहले हो रही इस यात्रा से सीएम नीतीश राज्य की महिलाओं का नब्ज टटोलने की कोशिश करेंगे. इससे चुनाव को लेकर महिलाओं की जदयू के प्रति क्या सोच है इसका बड़ा खाका तैयार हो जायेगा. इसे भी पढ़ें –बांग्लादेश:">https://lagatar.in/bangladesh-mob-attacks-three-temples-rss-condemns-atrocities-on-hindus/">बांग्लादेश:भीड़ ने तीन मंदिरों पर हमला किया, आरएसएस ने हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की निंदा की [wpse_comments_template]
Leave a Comment