Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व डीएसपी बर्नाड किचिंगिया को सीएम ने दी श्रद्धांजलि, बोले- जनमानस की भावनाओं को समझते थे किचिंगिया

Advertisement
Advertisement
Ranchi : पूर्व डीएसपी बर्नाड किचिंगिया के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन शोक जताया है. शनिवार को हरमू हाउसिंग कॉलोनी (M.I.G.A/1) पहुंचकर उन्होंने किचिंगिया के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित की. मुख्यमंत्री ने किचिंगिया के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की भी कामना की. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय बर्नाड किचिंगिया सरकारी कर्मी होने के साथ-साथ राज्य के प्रति समर्पित भाव रखने वाले व्यक्ति थे. किचिंगिया झारखंड के कोने-कोने में बसने वाले जनमानस की भावनाओं को समझते थे. वे इस राज्य की बड़ी डिक्शनरी थे. झारखंड वासियों के हक-अधिकार की रक्षा के लिए वे हमेशा संघर्षरत रहे. किचिंगिया ने हर वर्ग समुदाय के उत्थान के लिए सदैव प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है. वे आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक हैं. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-bangabandhu-organization-opposed-the-removal-of-the-name-of-the-railway-station-written-in-bangla-demanding-restoration-of-the-old-situation/">जमशेदपुर:

बांग्ला में लिखे रेलवे स्टेशन के नाम हटाने का बंगबंधु संस्था ने किया विरोध, पुरानी स्थिति बहाल करने की मांग 
हेमंत ने कहा, किचिंगिया का निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से वे मेरे अभिभावक रहे हैं. आज मैं स्वयं और अपने परिजनों की ओर से उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शत-शत नमन करता हूं. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही