Search

 
 
 

मॉब लिंचिंग पर अनर्गल बयानबाजी कर मुस्लिम समुदाय को भड़का रहे सीएम : रघुवर

 
बयान देने से पहले पुलिस से मांग लेते अपने कार्यकाल में हुए मॉब लिंचिंग के आंकड़े  Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को डुमरी में सभा के दौरान कहा कि 2019 के पहले हर चौक-चौराहे में मुसलमान भाइयों को मारा जाता था. पिछली सरकार में लोग हाथों में राशन कार्ड लेकर मरे हैं. इस पर पिछली सरकार में मुख्यमंत्री रहे रघुवर दास ने पलटवार किया है. कहा कि मॉब लिंचिंग पर दिया गया मुख्यमंत्री का बयान गैर जिम्मेदाराना है. कभी झारखंड को लिंचिंग पैड कहकर पूरे देश में बदनाम करने वाले हेमंत सोरेन के राज में मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ी हैं. उनकी याददाश्त को ठीक करने के लिए वे बताना चाहेंगे कि रूपेश पांडे और संजू प्रधान की मॉब लिंचिंग पूरा देश नहीं भूला है. रघुवर ने कहा कि हेमंत के कमजोर नेतृत्व के कारण झारखंड की कानून-व्यवस्था की स्थिति चौपट हो गई है और वो झूठ बोलते फिर रहे हैं. अनर्गल बयानबाजी करने और मुस्लिम समाज को भड़काने से पहले उन्हें पुलिस-प्रशासन से अपने शासनकाल के मॉब लिंचिंग के आंकड़े मांग लेना चाहिए था.

रघुवर ने गिनवाए हेमंत सरकार में हुए मॉब लिंचिंग के 11 मामले

  • 11 मई 2020- बकरी चोरी के आरोप में सुभान अंसारी की पीट-पीट कर हत्या
  • जनवरी 2022- सिमडेगा में संजू प्रधान की मॉब लींचिंग
  • जून 2020- गोड्डा में बकरी चोरी के आरोप में बबलू शाह की हत्या
  • मार्च 2021- रांची में सचिन कुमार वर्मा की पीट-पीट कर हत्या
  • मार्च 2021- रांची के अनगड़ा में मुबारक खान की हत्या
  • मार्च 2021- गुमला में रामचंद्र उरांव को भीड़ ने पीटकर मार डाला
  • फरवरी 2022- रुपेश पांडे की सरस्वती पूजा के विसर्जन के दौरान हत्या
  • अक्टूबर 2022- गुमला में एजाज खान की हत्या
  • मई 2023- लातेहार के चंदवा में सिबल गंझू और बोनी देवी की हत्या
  • मई 2023- रांची के ओरमांझी में मिथुन सिंह खरवार की भीड़ द्वारा हत्या
  • फरवरी 2023- रांची में शिवांश की उन्मादी भीड़ द्वारा हत्या कर दी गई
इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/bird-flu-knocks-in-jharkhand-9-month-old-child-infected/">झारखंड

में बर्ड फ्लू की दस्तक, 9 माह का बच्चा संक्रमित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही