Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दो दिवसीय प्रवास पर लातेहार पहुंचे सीएम, मरीजों और छात्रों का जाना हाल

Ashish Tagore Latehar:  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान 13 फरवरी की शाम तकरीबन पांच बजे उदयपुरा, लातेहार के अस्थायी हैलीपैड पहुंचे. यहां उपायुक्त भोर सिंह यादव, विधायक वैद्यनाथ राम, आइजी राजकुमार लकड़ा व झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने सीएम को बुके भेंट कर स्वागत किया. इसके बाद जिला पुलिस के जवानों द्वारा सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. फिर मुख्यमंत्री ने समाहरणालय परिसर में बने फूलो झानो दीदी कैंटिन का निरीक्षण किया. इसके बाद निर्माणाधीन प्लस टू उच्च विद्यालय और इवीएम भवन का भी निरीक्षण किया. इसके बाद हेमंत सोरेन अजा बालक छात्रावास पहुंचे. यहां छात्रों ने सीएम के सामने शिकायतों की झड़ी लगा दी. छात्रों ने बताया कि उन्हें भोजन सही नहीं मिलता है. बिस्तर व पानी की किल्लत है. बरसात में छत भी टपकती है. इसे भी पढ़ें:सालखन">https://lagatar.in/salkhan-had-a-long-meeting-with-babulal-said-no-objection-to-joining-bjp-but-on-time/">सालखन

 ने बाबूलाल के साथ की लंबी बैठक, कहा- भाजपा में जाने से एतराज नहीं, मगर समय पर

हेमंत ने डीसी को छात्रों की समस्या पर ध्यान देने का दिया निर्देश

इसके बाद सीएम ने उपायुक्त भोर सिंह यादव को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया. इसके बाद सीएम सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने अस्पताल के हर वार्ड का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होने मरीजों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा. मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पलामू आईजी राजकुमार लकड़ा, उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, सिविल सर्जन डा दिनेश कुमार, झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरूण कुमार दुबे, झामुमो सचिव शमसुल होदा व कांग्रेस नेता आफताब आलम समेत जिले के तमाम वरीय अधिकारी उपस्थित थे. बता दें कि दो दिवसीय प्रवास के दौरान सीएम 14 फरवरी की पूर्वाह्न 11 बजे से चतरा व लातेहार जिला के आला अधिकारियों के साथ न्यू पुलिस लाइन में एक उच्चस्तरीय बैठक भी करेंगे. इसके बाद दोपहर एक बजे जिला स्टेडियम में खतियानी जोहार यात्रा को संबोधित करेंगे.

छात्रों ने सीएम हेमंत को सौंपी पेंटिंग

छात्रावास के निरीक्षण के दौरान छात्रों ने सीएम हेमंत सोरेन को उनकी एक पेंटिंग भेंट की. पेंटिंग देख कर सीएम काफी प्रभावित हुए और उसे अपनी शुभकामनायें दी. मौके पर उपायुक्त भोर सिंह यादव मौजूद थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/ccc-2-3.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> इसे भी पढ़ें:सड़क">https://lagatar.in/corruption-with-the-connivance-of-contractors-and-officers-in-road-construction-demand-for-investigation/">सड़क

निर्माण में ठेकेदार और अफसरों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार, जांच की मांग

सीएम के दौरे को लेकर की गयी बैरेकेटिंग

उधर सीएम के दौरे को लेकर शहर के कई जगहों पर बैरेकेटिंग की गयी है. शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस बलों की भी तैनाती की गयी है. वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है. रूट डायवर्ट किये जाने से वाहन चालक और यात्री परेशान रहे. शहर के धर्मपुर मोड़, बाइपास चौक, थाना चौक, जुबली चौक, होटल कार्निवल रोड, पानी टंकी के पास पुलिस बल की तैनाती व बेरेकेडिंग की गयी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही