Search

 
 
 

CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में CAG रिपोर्ट पेश कर दी, विपक्ष का हंगामा...

 
NewDelhi : दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में आज मंगलवार को उप राज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण के बाद CM रेखा गुप्ता ने CAG रिपोर्ट पेश कर दी. खबर है CAG की रिपोर्ट में शीशमहल के रिनोवेशन में गंभीर अनियमितताओं का मुद्दा उठाया गया है. रिपोर्ट्स में शराब घोटाले का भी जिक्र किया गया है. एलजी के अभिभाषण के दौरान विधानसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. इस कारण स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने आप विधायकों आतिशी, चौधरी जुबेर अहमद, वीरेंद्र सिंह कादियान को सदन से बाहर निकाल दिया.

 संकल्पपत्र पर खरा उतरना मेरी सरकार की प्राथमिकता है

अपने अभिभाषण में एलजी ने कहा कि संकल्पपत्र पर खरा उतरना मेरी सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस यमुना की सफाई पर भी होगा. दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि सीएजी रिपोर्ट बहुत पहले पेश की जानी चाहिए थी, लेकिन जिनके अपराधों का इसमें जिक्र है, वे इसमें देर करना चाहते हैं. अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि आप विधायक डरे हुए हैं.वे डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के पीछे छिपने की कोशिश कर रहे हैं. कहा कि सीएजी रिपोर्ट पेश होने के बाद सच्चाई सामने आ जायेगी. बता दें कि विशेष सत्र 27 फरवरी तक चलेगा.

पिछली सरकार ने संविधान का उल्लंघन किया :  स्पीकर 

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह जानना आश्चर्यजनक है कि सीएजी रिपोर्ट 2017-18 के बाद विधानसभा में पेश नहीं की गयी है. इस संबंध में, तत्कालीन एलओपी यानी मैं और पांच अन्य विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति, विधानसभा अध्यक्ष, सीएम और मुख्य सचिव से रिपोर्ट पेश करने का अनुरोध किया था. राज्य की वित्तीय स्थिति जानने के लिए इसकी बहुत आवश्यकता थी. दुर्भाग्य से, सीएजी रिपोर्ट पेश नहीं की गयी. पिछली सरकार ने संविधान का उल्लंघन किया. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही