Search

 
 
 

रांची: चैंबर ने बालू आपूर्ति को सामान्य बनाने के लिये सीएम से किया हस्तक्षेप का आग्रह

 
Ranchi: प्रदेश में बालू आपूर्ति को सामान्य बनाये जाने के मुद्दे पर फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री को पत्राचार कर हस्तक्षेप का आग्रह किया गया है. चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी व रियल एस्टेट उपसमिति के चेयरमेन अंचल किंगर ने कहा कि झारखंड में बालू की पर्याप्त अनुपलब्धता और दरों में बेतहाशा वृद्धि से एक ओर जहां संवेदक व डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स अधूरे रह जा रहे हैं, वहीं निर्माण कार्य में संलग्न श्रमिक बंधुओं की भी आजीविका प्रभावित हो रही है. कहा कि पड़ोसी राज्य बिहार पर बालू की निर्भरता के कारण लोग महंगे दरों पर बालू खरीदकर निर्माण कार्य कराने के लिए विवश हैं. जिस क्रम में इसकी कालाबाजारी भी चरम पर है, इसलिए जल्द इसकी समीक्षा की जरुरत है. चैंबर महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने नगर विकास मंत्री को पत्राचार कर प्रदेश में रियल स्टेट कारोबार के प्रोत्साहन में आनेवाली चुनौतियों पर विमर्श के लिए संयुक्त बैठक की ईच्छा जताई है. इसे भी पढ़ें - सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-collegium-summoned-allahabad-high-court-judge-shekhar-yadav-had-said-that-country-will-run-only-according-to-majority/">सुप्रीम

कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज शेखर यादव को तलब किया, कहा था, बहुसंख्यकों के अनुसार ही देश चलेगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही