Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक को सीएम ने किया पुरस्कृत

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शंकर टुडू को अनुमंडल के उत्कृष्ट चिकित्सक के रूप में सम्मनित किया गया है. उन्हें यह सम्मान बुधवार को रांची के नामकुम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया. इस दौरान डॉ टुडू को मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. इस संबंध में डॉ शंकर टुडू ने बताया कि नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिला में दो चिकित्सकों को उत्कृष्ट चिकित्सक का सम्मान मिला है. इसमें सदर अस्पताल के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी आलोक रंजन महतो एवं वे स्वयं शामिल हैं. दोनों को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया गया. उन्होंने बताया कि उन्हें आयुष्मान योजना के तहत बेहतर कार्य करने का परिणाम मिला है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-bjp-attack-on-forest-department-office-to-get-rid-of-elephants/">चाकुलिया

: हाथियों के उत्पात से निजात दिलाने के लिए वन विभाग कार्यालय पर भाजपा का हल्ला बोल

अस्पताल में मरीजों को मिलेंगे हजार की जगह 1150 रुपये

डॉ टुडू ने कहा कि इतना ही नहीं पूरे देश भर के 29 अस्पतालों में घाटशिला अनुमंडल एकलौता सरकारी अस्पताल है जिसे आरोग्य निधि के तहत चयनित किया गया है. इस कारण अब 15 प्रतिशत अधिक आरोग्य निधि से फंड अनुमंडल अस्पताल घाटशिला को मिलेगा. उन्होंने उदाहरण के रूप में बताया कि यदि एक मरीज को प्रत्येक दिन इलाज के लिए 1000 मिलता था अब घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के मरीजों को 1150 रुपए दिए जाएंगे. उनका यह सपना है कि घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के जनरल वार्ड को और अधिक सुविधाजनक बनाया जाए ताकि मरीजों को बड़े अस्पताल की तरह सेवा मिल सके. उन्होंने इस उत्कृष्ट सम्मान के लिए घाटशिला अनुमंडल के लोगों के साथ-साथ कर्मचारियों के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन सभी के प्रयास एवं सहयोग से मिला है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही