Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम ने कहा- रांची-जमशेदपुर में शुरू हुए कोविड सर्किट में सेवाएं शुरू, 104 पर कॉल कर सेवा लें

  • नामकुम के मिलिट्री हॉस्पिटल में भी 50 कोविड बेड तैयार
  • राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी ऑक्सीजन
  • मुख्यमंत्री ने की सेना के अधिकारियों के साथ बैठक

Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा है कि मुझे बताया गया है कि आज शुरू हुए कोविड सर्किट (रांची और जमशेदपुर) मुहिम का संक्रमित मरीज़ों द्वारा लाभ लेना शुरू हो गया है. लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके इसके लिए सरकार प्रयत्नशील हो दिन-रात काम कर रही है. कृपया टॉल फ्री नम्बर 104 पर कॉल कर इस सुविधा का लाभ अवश्य लें.

नामकुम में सेना अस्पताल भी तैयार

नामकुम के मिलिट्री हॉस्पिटल में 50 कोविड बेड तैयार हो चुका है. मंगलवार से यहां कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा. सेना के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को यह जानकारी दी. सीएम ने शनिवार को अपने आवासीय कार्यालय में सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक की. विचार-विमर्श के क्रम में सैन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के बेहतर इलाज के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम में 50 कोविड बेड की तैयारी कर ली गई है.

सेना के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम में मंगलवार से कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार प्रारंभ हो जाएगा. बैठक में यह भी बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा उन्हें ऑक्सीजन उपलब्ध कराए जाने पर सहमति बनी है.

कोविड-19 की इस लड़ाई में सेना की भूमिका महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री ने सैन्य अधिकारियों से आग्रह किया कि कोविड-19 की इस लड़ाई में सेना की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी.  इसलिए सेना राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर यहां के लोगों को इस संक्रमण की घड़ी में बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए कार्य करे. मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना में आंतरिक खूबियां मौजूद हैं. सेना अपनी क्षमता के अनुरूप कोरोना संक्रमित मरीजों के जीवन रक्षा के लिए आगे आए तथा राज्य में स्थापित अपने स्वास्थ्य संसाधनों का उपयोग कर राहत देने का काम करें.

बैठक में राज्य सरकार एवं सैन्य अधिकारियों के बीच आपसी तालमेल बनाकर आगे की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई. बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, नगर विकास सचिव  विनय कुमार चौबे के अलावा सेना से मेजर जनरल राजेश कुमार, ब्रिगेडियर रजत शुक्ला, कर्नल के विवेक एवं कर्नल गगन पांडेय शामिल थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही