Search

 
 
 

Bihar News: टोल टैक्स पर CM सम्राट की सफाई, निजी वाहनों पर नहीं लगेगा टैक्स

बिहार में पुल क्रॉस करने पर टैक्स वसूली की खबर के बीच बिहार के मुख्यमंत्री ने सम्राट चौधरी का बयान आया है. उन्होंन कहा कि राज्य में निजी वाहनों से किसी प्रकार का टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा.
 
बिहार की खबरें

Patna: बिहार में पुल क्रॉस करने पर टैक्स वसूली की खबर के बीच बिहार के मुख्यमंत्री ने सम्राट चौधरी का बयान आया है. उन्होंन कहा कि राज्य में निजी वाहनों से किसी प्रकार का टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा. सीएम ने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से कई तरह की भ्रामक जानकारियां प्रसारित की जा रही है, जिनपर लोगों को भरोसा करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: 

सीएम सम्राट ने साफ किया कि प्राइवेट वाहन मालिकों पर किसी तरह का अतिरिक्त आर्थक बोझ डालने का सरकार का कोई इरादा नहीं है. उन्होंने कहा कि टोल व्यवस्था से जुड़े जो भी नियम लागू होंगे, वे केवल निर्धारित श्रेणी के व्यावसायिक या अन्य पात्र वाहनों पर ही लागू होंगे. निजी कार, बाइक और अन्य वाहन जिसका उपयोग व्यक्तिगत रूप से किया जा रहा है, ऐसे वाहनों पर टोल टैक्स लगाने की खबर भ्रामक है.

 

सीएम सम्राट ने लोगों से अपील की वे किसी भी अफवाह या अपुष्ट खबर या विश्वास न करें और केवल सरकार की ओर जारी आधिकारिक जानकारी को ही सही मानें. उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कोई भी फैसला आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखकर ही लिया जाएगा.

 

सीएम सम्राट चौधरी के इस बयान के बाद निजी वाहनों पर टोल ट्रैक्स लगाए जाने की अटकलों पर विराम लग गया है. सरकार ने एकबार फिर स्पष्ट कर दिया है कि निजी वाहन चालकों को किसी भी नए टोल टैकस का सामना नहीं करना पड़ेगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही