Search

 
 
 

CM ने ईडी के पत्र का भेजा जवाब, CMO कर्मी पत्र लेकर पहुंचा ED ऑफिस

 
Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा भेजे गए पत्र का सीएम हेमंत सोरेन ने जवाब दिया है. सीएमओ का कर्मी गुरुवार को पत्र लेकर ईडी ऑफिस पहुंचा. सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी को भेजे पत्र में कहा है कि 31 जनवरी तक उनके पास समय नहीं है. साथ ही पत्र में आगे कहा गया है कि समय न होने के कारण ईडी दफ्तर नहीं आ पाएंगे. इसे भी पढ़ें -हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-courts-instructions-hazaribagh-dc-sdo-municipal-commissioner-should-be-physically-present/">हाईकोर्ट

का निर्देश : हजारीबाग DC, SDO और नगर आयुक्त सशरीर हों हाजिर

ईडी ने 27 जनवरी से 31 जनवरी के बीच उपस्थित होने को कहा है

जमीन घोटाला मामले में ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को फिर बीते 22 जनवरी को फिर से समन भेजा था. ईडी ने सीएम को पत्र भेजकर 27 जनवरी से 31 जनवरी के बीच उपस्थित होने को कहा है. गौरतलब है कि बीते 20 जनवरी को ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन से उनके आवास पर जाकर सात घंटे तक पूछताछ की थी. ईडी के अधिकारियों ने सीएम आवास में एक अलग कमरे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मामले में पूछताछ की थी. इस दौरान राजधानी सहित दिल्ली और कई राज्यों से आए ईडी के अधिकारी इस पूछताछ का हिस्सा रहे थे. ईडी के अधिकारी कई दस्तावेज और फाइल लेकर सीएम आवास पहुंचे थे. साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछे जाने वाले सवालों की लिस्ट लेकर भी ईडी के अधिकारी पंहुचे थे. ईडी ने पहले से ही करीब 50 सवालों का ईडी ने लिस्ट बना रखा था. इसे भी पढ़ें -राहुल">https://lagatar.in/rahuls-bharat-jodo-nyay-yatra-reached-cooch-behar-west-bengal-adhir-ranjan-chaudhary-welcomed/">राहुल

की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल के कूचबिहार पहुंची, अधीर रंजन चौधरी ने स्वागत किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही