Search

 
 
 

CM शिंदे ने कहा, अजित पवार के सरकार में शामिल होने से हमारी कुर्सी को खतरा नहीं, विपक्ष फैला रहा अफवाह

 
Mumbai : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज गुरुवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने से शिवसेना में कोई भी अप्रसन्न नहीं है. शिंदे ने उन खबरों को विपक्ष द्वारा फैलाई गयी अफवाहें बताया जिनमें कहा गया है कि अजित पवार और राकांपा के आठ अन्य विधायकों को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है. कहा कि हमारी सरकार लगातार मजबूत हो रही है. हमें पीएम मोदी और अमित शाह का बहुत बड़ा समर्थन है. अजित पवार ने पीएम मोदी पर भरोसा: जताया है ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

                                                                                          नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अजित पवार ने कहा था कि वह मुख्यमंत्री बनने की आकांक्षा रखते हैं

अजित पवार के नेतृत्व वाले राकांपा गुट के राज्य सरकार में शामिल होने के बाद शिवसेना के कुछ विधायकों ने स्पष्ट रूप से चिंता जताई थी. शिंदे ने बुधवार को शिवसेना विधायकों, विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) और सांसदों की बैठक की अध्यक्षता की थी. अजित पवार ने बुधवार को कहा था कि वह मुख्यमंत्री बनने की आकांक्षा रखते हैं. उनके इस बयान से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गयी. शिंदे गुट अपने विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की शिकायत पर विधानसभा अध्यक्ष के फैसले का इंतजार कर रहा है. शिंदे के नेतृत्व वाले समूह से संबंधित महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने कहा कि शिंदे के इस्तीफे के बारे में खबरें झूठी हैं.

शरद पवार की बैठक अवैध, बोले अजित पवार

एनसीपी बागी गुट के नेता अजित पवार ने दावा किया है शरद पवार द्लारा  बुलाई गयी बैठक गैरकानूनी है. उन्होंने बयान जारी कहा  कि शरद पवार ने आज दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, राष्ट्रीय कार्यसमिति, राष्ट्रीय पदाधिकारियों और राज्य पार्टी अध्यक्षों की बैठक बुलाई .  कहा है कि एनसीपी के प्रतिनिधित्व को लेकर विवाद फिलहाल ECI के अधिकार क्षेत्र में है. इसलिए पार्टी के अंदर किसी भी व्यक्ति को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाने का अधिकार नहीं है. इस बैठक का फैसला मानना कानूनी तौर पर बाध्य नहीं होगा. बता दें कि शरद पवार के दिल्ली आवास पर NCP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है. इसमें शरद पवार के साथ सुप्रिया सुले, सांसद फौजिया खान, वंदना चव्हाण, पीसी चाको (केरल अध्यक्ष), योगानंद शास्त्री, जितेंद्र आव्हाड, विरेंद्र वर्मा (हरियाणा अध्यक्ष) आदि शामिल हैं.

कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद सरकार में शामिल हुए : भुजबल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के गुट वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत गठबंधन सरकार में शामिल होने से पहले कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ली गयी थी ताकि सदस्यों की विधानसभा से अयोग्यता की नौबत ना आये. अजित पवार ने शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन सरकार में गत रविवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, वहीं भुजबल सहित पार्टी के आठ अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही