Search

 
 
 

सीएम हर माह राशनकार्ड धारकों को राशन देने की नियमित व्यवस्था करने का दें निर्देश : बाबूलाल

 
Ranchi :  बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रत्येक माह सभी राशनकार्ड धारकों को राशन वितरण की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देशित करें. बाबूलाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि गढ़वा के बिजका गांव के 45 आदिवासी परिवार पिछले 14 महीनों से भुखमरी के कगार पर हैं. इन्हें इनके हक का अनाज कटौती कर दिया जाता था, लेकिन जब उन्होंने विरोध किया, तो पूरा राशन ही बंद कर दिया गया.

चिर निंद्रा से उठे सीएम ने जांच का आदेश देकर अपनी जिम्मेदारी से पा लिया छुटकारा

बाबूलाल ने आगे लिखा कि शिकायतें प्रखंड, जिला, और राज्य स्तर तक पहुंचीं, लेकिन सरकार इतनी बहरी निकली कि उनकी पुकार बस फाइलों में गुम होकर रह गयी. 14 महीने के बाद चिर निंद्रा से उठे मुख्यमंत्री ने जांच का आदेश देकर अपने जिम्मेदारी से छुटकारा पा लिया है, लेकिन राशन वितरण में लापरवाही का न तो यह पहला मामला है, न आखिरी. पूरे प्रदेश में ऐसे लाखों गरीब आदिवासी परिवार हैं, जिनके हक का राशन अफसर और सत्ताधारी दल के नेता खा ले रहे हैं. राशन वितरण में पारदर्शिता की आवश्यकता है. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही