Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JSCC-JE परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक मामले की सीएम कराएं जांच : बाबूलाल मरांडी

Ranchi : झारखंड में हुई JSCC-JE की परीक्षा में गड़बड़ी के मामले की बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि परीक्षा के पहले प्रश्न पत्र बाहर हो जाने और परीक्षा के दौरान कदाचार की खबरें काफी गंभीर हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बिना देर किये मामले की निष्पक्ष जांच करा कर दोषियों को दंडित करें.

सील खुले हुए प्रश्नपत्र मिले थे

बाबूलाल ने कहा कि दुमका में गुरुवार को कई अभ्यर्थियों ने उनसे मुलाकात की और बताया कि JSCC-JE की परीक्षा में उन्हें सील खुले हुए प्रश्नपत्र मिले थे. शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई थी. परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में वायरल हुए ऑडियो की भी बाबूलाल ने सरकार से जांच कराने की मांग की है. कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ इस प्रकार से खिलवाड़ किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है. जिस प्रकार से प्रश्नपत्र लीक हुआ है, अब इस परीक्षा को रद्द करते हुए पारदर्शी तरीके से पुनर्परीक्षा का आयोजन होना चाहिए. इसे भी पढ़ें- हटिया">https://lagatar.in/two-smugglers-arrested-with-35-kg-of-ganja-at-hatia-railway-station/">हटिया

रेलवे स्टेशन से 35 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही