Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम जनता को बताएं किस नियोजन नीति से हो रही शिक्षकों की नियुक्ति : दीपक प्रकाश

Ranchi: रांची के खेलगांव में शुक्रवार को सीएम हेमंत सोरेन राज्य के 3469 हाई स्कूल शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपने जा रहे हैं. इसे लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के मंच से राज्य की जनता को बताएं कि नियुक्ति पत्र किस नियोजन नीति के तहत बांटे जाएंगे. राज्य की जनता यह जानना चाहती है. दीपक प्रकाश प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे.

अभ्यर्थी जानते हैं कि यह नियुक्ति रघुवर सरकार की देन

उन्होंने कहा कि जहां तक शिक्षकों की नियुक्तियों का सवाल है, तो जनता और अभ्यर्थी जानते हैं कि यह नियुक्ति रघुवर सरकार की देन है. इससे संबंधित विज्ञापन रघुवर सरकार के कार्यकाल में 2016 में निकाला गया था. परीक्षाएं भी भाजपा सरकार में हुई थीं, लेकिन कुछ कारणों से जब मामला कोर्ट में गया, तो इसी हेमंत सरकार ने महंगे वकीलों के माध्यम से नियुक्ति प्रक्रिया का विरोध कराया. इसके बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला दिया और राज्य सरकार को नियुक्ति के लिए निर्देश दिया. इससे साफ हो गया कि रघुवर सरकार की नियुक्ति प्रक्रिया संवैधानिक रूप से सही थी.

यह विचित्र सरकार है

दीपक प्रकाश ने कहा कि यह विचित्र सरकार है, जो एक तरफ नियुक्ति प्रक्रिया का विरोध करने के लिए भी पैसा पानी की तरह खर्च करती है, दूसरी तरफ उसी विज्ञापन से संबंधित नियुक्ति पत्र बांटकर विज्ञापन के माध्यम से करोड़ों रुपए खर्च कर अपना पीठ भी थपथपाती है. इसे भी पढ़ें – 15">https://lagatar.in/complete-pending-schemes-by-june-15-under-any-circumstances-agriculture-secretary/">15

जून तक हर हाल में पूरी करें लंबित योजनाएं : कृषि सचिव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही