Search

अफसरों से विधायकों की नाराजगी पर सीएम ने मुख्य सचिव व डीजीपी से बात की

Ranchi : कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल ने मंगलवार को राजभवन में हुई डिनर पार्टी में कई विधायकों के साथ अफसरों द्वारा किये गए कथित गलत व्यवहार का मुद्दा उठाया था. इस पर स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने भी खेद जताया था. सत्ता और विपक्ष के सभी विधायकों की नाराजगी को देख मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और डीजीपी नीरज सिन्हा के साथ मीटिंग की. सूत्रों के मुताबिक इस दौरान सीएम ने दोनों अधिकारियों से अफसरों को लेकर विधायकों की नाराजगी पर बातचीत की.

विधानसभा में विधायकों की बेज्जती का मामला उठाया था

बता दें कि चलते सदन में कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल (अनूप सिंह) ने विधानसभा में विधायकों की बेज्जती का मामला उठाया था. उन्होंने कहा कि सोमवार की रात गवर्नर हाउस में राज्य के सबसे बड़ी पंचायत को डिनर के लिए बुलाया गया था. यहां विधायकों की काफी बेज्जती हुई. मंत्री और कई बार विधायक रहे सुदेश महतो, लंबोदर महतो और इरफान अंसारी जैसे वरिष्ठ विधायकों को बैठने तक की जगह नहीं मिली. उन्होंने कहा कि कार्यपालिका ने अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से नहीं निभाई. इस कारण विधायकों को बेज्जती का सामना करना पड़ा. डिनर के बाद जब विधायक जाने लगे, तो रमेश गिरी नाम के पुलिस पदाधिकारी ने सभी विधायकों की गाड़ियों को रुकवा कर एडीजी मुरारी लाल मीना की गाड़ी को अंदर घुसवाया. अनूप सिंह ने कहा कि अधिकारियों को मालूम होना चाहिए कि विधायिका कार्यपालिका से ऊंची है. विधायक कुमार जयमंगल के उठाए सवाल पर स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने कहा था कि वे इस बारे में राज्य के आला अधिकारियों को पत्र लिखेंगे. इसे भी पढ़ें – अशोकनगर">https://lagatar.in/elderly-woman-murder-case-in-ashoknagar-ranchi-police-arrested-two-accused/">अशोकनगर

में बुजुर्ग महिला हत्याकांड : दो आरोपियों को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//