Search

 
 
 

सीएम ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा, पैसे के दम पर तोड़े जा रहे हैं घर और पार्टी

 
चुनाव आयोग अब संवैधानिक संस्था नहीं, बीजेपी की संस्था हो गई है ये लोग समाज को तो़ड़ने के साथ घर फोड़ने का भी करते हैं काम Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन ने रविवार को गोड्डा में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने स्पष्ट कहा कि हम चुनौती देते हैं कि आज घंटी बजाओ, कल इनका हम सफाया करेंगे. घर और पार्टी पैसे के दम पर तोड़ी जा रही है. बीजेपी पार्टी तोड़ने का काम करती है. चुनाव आयोग अब संवैधानिक संस्था नहीं रही. अब वह बीजेपी की संस्था हो गई है. जल्द ही चुनाव आयोग की घंटी बजने वाली है. चुनाव की घंटी हमारे विरोधी बीजेपी के पास है.

झाड़ू पोछा मारकर गुजरात भेज देना होगा

सीएम हेमंत ने कहा कि झाड़ू पोछा मारकर इनको गुजरात भेज देना होगा. ये गुजरात, असम, महाराष्ट्र से लोगों को लाकर यहां आदिवासी दलित, पिछड़े व अल्पसंख्यों में जहर बोने का काम करते हैं. समाज को तोड़ने के साथ घर भी फोड़ने का काम करते हैं. पार्टी तोड़ने का काम करते हैं. आए दिन कभी विधायक को खरीद ले, कभी उस विधायक को खरीद लो. पैसा ऐसा चीज है कि नेताओं को इधर उधर जाने में देर नहीं लगती है. खैर कोई बात नहीं हमारी इंडिया गठबंधन की सरकार 2019 से निरंतर जनता के बीच में खड़ी है. कोराना महामारी ने हमारे तीन मंत्रियों को निगल गया. भाजपा पर सीधा हमले करते हुए कहा कि इनके पार्टी में कई बड़े वकील हैं. कई लोग जज बनकर भी बैठे हैं. हमलोग नियोजन नीति बनाते हैं तो वे लोग हमें रोकने का काम करते हैं. इसे भी पढ़ें - कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-massacre-junior-doctors-agitation-continues-health-services-affected-in-bengal-for-10-days/">कोलकाता

हत्याकांड : जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन जारी, बंगाल में 10 दिनों से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही