Search

 
 
 

CM ने ली हाइकोर्ट की शरण, ED के समन के खिलाफ याचिका दायर

 
Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन के द्वारा ईडी के समन के खिलाफ हाइकोर्ट में याचिका दायर की गई है. इस याचिका में ED द्वारा सीएम को सेक्शन 50 के तहत दिए गए समन को चुनौती देते हुए कहा गया है कि ED अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर बार-बार उन्हें समन कर रही है. हालांकि अब तक उनकी याचिका पर सुनवाई के लिए कोई तारीख मुकर्रर नहीं हुई है. इससे पहले भी मुख्यमंत्री ईडी के समन को हाइकोर्ट में और सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली थी. हेमंत सोरेन की ओर से दायर याचिका में ईडी की कार्यवाही को गलत बताया गया है. सोरेन का कहना है कि ईडी के अधिकारी उन पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं. इस आधार पर उन्हें गिरफ्तार करना चाहते हैं. याचिका में सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का हावाला दिया है, जिसमें कहा गया है कि जांच एजेंसी के अधिकारी जांच में सहयोग नहीं करने के आधार पर किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकते हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/8-29.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/section-144-applicable-near-cm-residence-raj-bhavan-and-ed-office-extended-till-further-orders/">सीएम

आवास, राजभवन और ईडी दफ्तर के पास लागू धारा 144 अगले आदेश तक बढ़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही