Search

 
 
 

सीएम ने म्यूजियम डी गावा का किया दौरा, बोले-झारखंड में विकसित हो सकते हैं ऐसे शैक्षणिक स्थल

 
सीएम हेमंत सोरेन ने बार्सिलोना के म्यूजियम डी गावा का किया दौरा, प्राचीन खनन तकनीकों व नवपाषाण युग से जुड़े ऐतिहासिक अवशेषों का किया अवलोकन Ranchi/Barcelona  :  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ विदेश (स्पेन-स्वीडन) दौरे पर हैं. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने स्पेन (बार्सिलोना) के प्रसिद्ध ‘म्यूजियम डी गावा’ का दौरा किया, जो कैटालुन्या सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा संचालित की जाती है. इस दौरान हेमंत सोरेन और उनकी टीम ने संग्रहालय में प्रदर्शित प्राचीन खनन तकनीकों और नवपाषाण युग से जुड़े ऐतिहासिक अवशेषों का अवलोकन किया. प्रतिनिधिमंडल ने जानकारी हासिल की कि किस प्रकार पुरानी खदानों को शिक्षा और विज्ञान के उपयोग के लिए पुनः उद्देश्यित किया जा सकता है. https://twitter.com/CGIBarcelona/status/1913986521025175800

  झारखंड में विकसित हो सकते हैं `गावा म्यूजियम` जैसे शैक्षणिक स्थल :  हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री ने संग्रहालय की कार्यप्रणाली, संरचना और शैक्षणिक दृष्टिकोण को नजदीक से देखा और उसकी सराहना की. उन्होंने कहा कि इस मॉडल को झारखंड, विशेष रूप से कोल्हान क्षेत्र जैसे खनिज संपन्न इलाकों में अपनाया जा सकता है. इस पहल के माध्यम से न केवल वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समृद्ध प्रदर्शन स्थल विकसित किये जा सकते हैं, बल्कि ज्ञान आधारित पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है. https://twitter.com/JharkhandCMO/status/1913999329460642101

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही