Search

 
 
 

राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सीएम को दिया न्योता

 
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधानसभा कक्ष स्थित उनके कार्यालय में सोमवार को झारखंड स्टेट किक बॉक्सिंग एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मिला. झारखंड स्टेट किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बीसी ठाकुर ने 23 से 27 अगस्त तक खेलगांव (होटवार) में आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया. इस मौके पर स्वर्ण पदक विजेता किक बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रवीण कुमार ने मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन एवं मेडल प्राप्त करने के संबंध में जानकारी. इस अवसर पर विधायक मथुरा महतो, एसोसिएशन के महासचिव विपुल मिश्र आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-pocso-court-acquitted-rape-accused-due-to-lack-of-evidence/">रांचीः

पोक्सो कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को साक्ष्य के अभाव में किया बरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही