Search

 
 
 

पलामूवासियों को कल सीएम देंगे सौगात, रखेंगे सोन-कोयल-औरंगा पाइपलाइन प्रोजेक्ट की आधारशिला

 

13 जलाशयों में रहेगा भरपूर पानी

Ranchi : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शनिवार को पलामू वासियों को सौगात देंगे. वे सोन-कोयल-औरंगा पाइपलाइन प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे. यह प्रोजेक्ट 436 करोड़ रुपये का है. इस प्रोजेक्ट से पलामू के 11 प्रखंडों को सीधा फायदा होगा. इस प्रोजेक्ट के तहत सोन नदी, कोयल नदी और औरंगा नदी से पानी लेकर पलामू के 13 विभिन्न जलाशयों को पानी से भरा जाएगा. इसके लिए तीन नदियों से पानी लिया जाएगा.

इन नदियों के पानी से भरे जाएंगे जलाशय

  • देवरी में सोन नदी से पानी लिफ्ट कर छतरपुर क्षेत्र के बटारे, सुखनदिया, करमाकला विश्रामपुर धनकाई और ताली बांध में पानी भरा जाएगा.
  • कोयल नदी से चैनपुर के कल्याणपुर तक पाइपलाइन के जरिये पानी पहुंचाया जाएगा और टेमराई, बुटनडुबा और मेदिनीनगर के कई जलाशयों को भरा जाएगा.
  • औरंगा नदी के पानी से मलय, कुन्देलवा, कचरवा, पनघटवा बांध को भरा जाएगा.
इसे भी पढ़ें : सत्ता">https://lagatar.in/vinod-singh-close-to-the-top-power-reached-ed-office-inquiry-will-be-held-regarding-posting-of-bureaucrats/">सत्ता

शीर्ष के करीबी विनोद सिंह पहुंचे ईडी ऑफिस, ब्यूरोक्रेट्स की पोस्टिंग को लेकर होगी पूछताछ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही